फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास

Sat, 06 Apr 2024 03:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

PM Rally Photos: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का अंदाज, खूब लगे मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास
विज्ञापन
1 of 8
सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी यूपी में मेरठ के बाद सहारनपुर में आज शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की रैली में लोगों का उत्साह जोर पर था। वहीं, पीएम की रैली में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भी हिस्सा लिया। 

वहीं, रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह अलग ही देखने को मिला। इस दौरान मोदी-योगी के जमकर नारे लगे। बताया गया कि जैसे ही पीएम मोदी मंच पर पहुंचे तो पूरा मैदान मोदी-मोदी के नारों से गूंठ उठा।
विज्ञापन

2 of 8
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रधानमंत्री की रैली दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में आयोजित की गई। यहां जनसभा स्थल के मंच से पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और मां शाकंभरी देवी को नमन किया। 
विज्ञापन

3 of 8
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो समर्थकों ने पूरे जोश के साथ प्रधानमंत्री का समर्थन किया। 

4 of 8
पीएम की रैली में जातीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में देश का डंका बज रहा है। हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को खत्म करने का काम किया है, वह इतिहास में दर्ज है। वहीं, पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी रैली में पहुंचीं।
विज्ञापन

5 of 8
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि याद कीजिए 2014 के वो दिन, उस समय देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय गारंटी दी थी कि देश को झुकने नहीं दूंगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी।
विज्ञापन

6 of 8
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नंबर की ताकत बना दिया है। आज भारत की तस्वीर विकसित देश की बना दी है। पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन कमीशन और मोदी सरकार मिशन के लिए है। कहा कि आपने गलत जवाब दे दिया, ये मोदी का डंका नहीं, आप लोगों का है। हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार मोदी सरकार।
विज्ञापन

8 of 8
पीएम की रैली में पहुंचे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में भाजपा के साथ रिकॉर्ड लोग जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है भाजपा राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। वहीं, पीएम मोदी की रैली में कोई मुखौटे तो कोई पीएम मोदी का स्टैच्यू लेकर पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें