फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: मौलाना कलीम ने नैनीताल के नितिन को धर्मांतरण के लिए किया था भ्रमित, दिया था ये गंदा टास्क

Thu, 23 Sep 2021 05:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद लगातार इस मामले में बड़ खुलासे हो रहे हैं। अब सहारनपुर नैनीताल के नितिन ने धर्मांतरण मामले को लेकर मौलाना कलीम के काले कारनामों का चिट्ठा खोला है। बता दें कि मौलाना की मेरठ से गिरफ्तारी से पहले एटीएस ने सहारनपुर के सरसावा में भी एक धार्मिक स्थल में छापा मारा था। गुरवार को सहारनपुर में रहने वाले नितिन पंत ने मौलाना के खिलाफ धर्मांतरण की साजिश को लेकर नामजद तहरीर दी है। जिसकी पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 

बता दें कि बुधवार को प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश एटीएस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी ने बताया कि धर्मांतरण के देशव्यापी सिंडिकेट चलाने वाले मौलाना कलीम ने भारत में तकरीबन एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्मांतरण कराया। धर्मांतरण से जुड़े इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एटीएस की छह टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पूरी छानबीन करने के बाद मामले में रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
नितिन पंत ने पुलिस में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
नितिन को बना दिया था अली हसन 
मौलाना की गिरफ्तारी के बाद धर्मांतरण के मामले में सामने आया कि नैनीताल के रहने वाले नितिन पंत को धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बना दिया गया था। नितिन पंत जुलाई माह में सहारनपुर आया था, जहां उसने हिंदू संगठन के पदाधिकारी निपुण भारद्वाज को अपनी समस्या बताई। निपुण भारद्वाज ने उनकी समस्या जानने के बाद इस मामले में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कार्रवाई कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

3 of 6
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला
लालच देकर कराया धर्म परिवर्तन
नितिन पंत ने बताया था कि वह नौकरी के सिलसिले में राजस्थान गया था। वहां दूसरे समुदाय के लोगों ने लालच देकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और फिर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद उस पर अन्य लोगों को भी धर्म परिवर्तित कर इस्लाम कबूल कराने का दबाव बनाया जाता था। 

नितिन पंत ने यह भी बताया था कि उसको मुजफ्फरनगर जनपद के एक धार्मिक स्थल में इस्लामी तौर तरीके सिखाने के लिए रखा गया था। उसके बाद सहारनपुर जिले के कोटा गांव स्थित मदरसे में पढ़ाने के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:  खौफनाक खुलासा: देश में जितना बड़ा नाम, उससे बड़े काले कारनामे, मौलाना की सच्चाई ने हर किसी को चौंकाया, तस्वीरें

4 of 6
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी का मदरसा - फोटो : अमर उजाला
मौलाना कलीम ने ही मदरसे में नितिन को बरगलाया
नैनीताल के रहने वाले नितिन पंत का भी मौलाना कलीम ने ही फुलत के मदरसे में बरगलाया था। नितिन पंत मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद बुधवार देर रात एसपी सिटी राजेश कुमार को एक तहरीर दी है कि मौलाना कलीम उसे एक समुदाय के खिलाफ भड़काया था और उसका धर्म परिवर्तन कराया था। 
विज्ञापन

5 of 6
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
दिया गया था ये गंदा टास्क
नितिन पंत ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि मौलाना कलीम के बरगलाने और उसके धर्मांतरण के बाद उसे कहा गया था कि वह एक समुदाय की लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाए और उनका भी धर्म परिवर्तन कराए। 

यह भी पढ़ें: चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नितिन पंत ने पुलिस में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शुरू की जांच
नैनीताल निवासी नितिन पंत ने बताया कि वह साल 2010 में अपने घर से नौकरी के लिए राजस्थान गया था। राजस्थान में उसे दो युवक मिले जो उसे मेवात हरियाणा ले गए। यहां पर उसका धर्मपरिवर्तन कराया गया। कुछ साल उसे यहां पर रखा गया। इसके बाद उसे मुज़फ्फरनगर के फुलत गांव के मदरसे में रखा गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नितिन ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें