फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का उत्साह: ढलती उम्र पर मोदी का जादू, मासूम बच्चे भी हुए दीवाने, समर्थक बोले- सबसे दमदार पीएम हैं मोदी

Sat, 06 Apr 2024 10:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा में हर उम्र के लोग पहुंचे। पांच साल के बच्चे से लेकर 91 साल के बुजुर्ग तक ढलती उम्र की परवाह किए बिना युवा जैसे उत्साह के साथ मोदी को सुनने पहुंचे। इनमें से बहुत से बुजुर्गों ने तो चिलचिलाती धूप में खड़े होकर ही प्रधानमंत्री के संदेश को सुना।

शहर के कपिल विहार निवासी पांच वर्षीय शौर्य अपने पिता राजीव धीमान और गांव मानकमऊ निवासी साढ़े पांच साल की वर्तिका अपनी मां मोनी सैनी के साथ जनसभा में पहुंची थी।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी के फैन। - फोटो : अमर उजाला
मोदी के आने की खबर पर नहीं रोक सके खुद को
जनसभा में मोदी को सुनने पहुंचे नन्हेड़ा गुर्जर निवासी 91 साल के जगपाल सिंह ने बताया कि उनकी उम्र अब चुनावी जनसभा में जाने की नहीं है, लेकिन वो मोदी को देखने और सुनने से अपने आप को रोक नहीं सके। उनका कहना था कि मोदी जैसा कोई नहीं है। जो देश में कभी हो नहीं सकता था वह मोदी ने कर दिखाया है।
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सबसे दमदार पीएम हैं मोदी
गांव शेखपुरा निवासी 89 साल के रहतू लाल का कहना था कि मोदी से दमदार प्रधानमंत्री देश को अब तक नहीं मिला है। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि से सशक्त किया तो बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन देकर उन्हें बुढ़ापे का सहारा दिया है।

4 of 5
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला
रोजे में भी सुनने आए मोदी को
चिलकाना के गांव संगमौर निवासी शौकत अली का कहना था कि पीएम मोदी अच्छे काम करते हैं, जिसके चलते वह रमजान माह में भी उन्हें सुनने के लिए जनसभा में पहुंचे हैं। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला
अब सोते हैं घरों में चैन की नींद
रामपुर मनिहारान निवासी 85 वर्षीय किसान गुलाब सिंह का कहना था कि पहले की सरकारों में किसानों को रात भर खेतों में पहरा देना पड़ता था। अब वे घरों में चैन की नींद सोते हैं। उनकी बहू बेटियों का सम्मान सुरक्षित है। मोदी ने वह कर दिखाया जो आज से पहले कोई नेता नहीं कर सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें