फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर में बड़ी वारदात, नौकर ने पहले रची साजिश, फिर ऐसे दिया अंजाम, तस्वीरें

Wed, 17 Mar 2021 04:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर में भाजपा नेता के घर से 40 लाख की चोरी 
  • शादी में गया था परिवार, नौकर ने रात में दिया वारदात को अंजाम 
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने की पड़ताल 
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता के घर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में भाजपा नेता के घर में एक बड़ी वारदात हो गई। मोहल्ला ज्वाला नगर में नौकर ने भाजपा नेता के घर 40 लाख रुपये की चोरी की। परिवार शादी समारोह में गया था। वहीं वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और डॉग स्क्वॉड बुलाकर भी छानबीन कराई। पीड़ित ने आरोपी नौकर के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वाला नगर निवासी केएल अरोड़ा भाजपा नेता और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक के अलावा उद्यमी है। केएल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार रात उनके भतीजे की शादी थी और पूरा परिवार शादी समारोह में गया था। मंगलवार को सुबह के समय जब घर लौटे तो मकान का दरवाजा खुला था। 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा नेता के घर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी और लॉकर के ताले टूटे पड़े मिले। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि उनके घर के नौकर दिनेश ने रात में करीब डेढ़ बजे अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये नगदी और करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी भाग गया। 

4 of 5
भाजपा नेता के घर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
पता लगते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर छानबीन कराई। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़कर सामान और नकदी बरामद कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले ही नौकरी पर रखा था, पुराना नौकर भी फरार
आरोपी दिनेश नेपाल का रहने वाला है, जो केएल अरोड़ा के घर खाना बनाने का कार्य करता था। उसको एक साल पहले ही नौकरी पर रखा गया था। पुराने नौकर ने ही उसे रखवाया था, वारदात के बाद से पुराना नौकर भी फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों नौकरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें