फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का भूत: फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए लड़की ने रची ऐसी साजिश, पुलिस बोली- 'सब फिल्मों का असर है'

Wed, 17 Mar 2021 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बाएं नाबालिग किशोरी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के तारामंडल बाईपास तिराहे से लापता हुई युवती को पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया है। युवती के गायब होने के बाद उसकी बहन ने अपहरण की सूचना दी थी। जांच में पता चला कि वह प्रेमी से मिलने हैदराबाद के लिए निकली थी। उसने अपनी बहन को फोन कर अपहरण की झूठी कहानी बताई थी। कैंट पुलिस ने युवती को मध्यप्रदेश के विदिशा से बस से उतार लिया और गोरखपुर लाई। विधिक राय मिलने के बाद युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
नाबालिग किशोरी ने रची अपहरण की साजिश। - फोटो : अमर उजाला।
सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर मंगलवार को बताया कि 13 मार्च को एक युवती ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 19 वर्षीय बहन का अपहरण हो गया है। वह घर से एनसीसी बटालियन के लिए निकली थी। दोपहर में उसने फोन कर बताया कि रास्ते में एक औरत मिली, जिसने साईं बाबा का प्रसाद व फोटो ले रखी थी। उसने मुझे प्रसाद खिलाया, जिससे चक्कर आ गया और मैं अचेत हो गई। इसके बाद युवती का मोबाइल फोन बंद हो गया। युवती के घर वालों ने उच्चाधिकारियों को ट्वीट भी कर दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जांच में पता चला कि युवती लगातार फेसबुक मैसेंजर के जरिए किसी से बात कर रही है। इसी आधार पर उसकी लोकेशन मध्यप्रदेश के विदिशा में मिली।

 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
गोरखपुर एसएसपी ने विदिशा के पुलिस अधिकारियों से बात कर युवती को बस से उतरवाकर बरामद कर लिया। कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम विदिशा गई और युवती को लेकर आई। युवती ने बताया कि 13 मार्च को वह अपनी बहन व दोस्त के साथ बाइक से शहर पहुंची। बाइक से उतरकर कुछ दूर पैदल गई, उसके बाद ऑटो से रेलवे स्टेशन गई। स्टेशन से ट्रेन से लखनऊ गई। लखनऊ से बस द्वारा हैदराबाद जा रही थी।

 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बताया कि उसने अपनी बहन को प्रसाद खिलाने तथा अपहरण होने की झूठी सूचना दी थी। उसने सोचा था कि घरवाले जब तक उसकी तलाश करेंगे, तब तक वह प्रेमी से मिलकर वापस आ जाएगी। सीओ ने बताया कि चूंकि युवती के झूठ से पुलिस परेशान हुई है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि चूंकि युवती के साथ उसका प्रेमी नहीं था। इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है। ये कहानी फिल्मों सी मालूम पड़ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सोशल मीडिया से हुई दोस्ती
सीओ के अनुसार पूछताछ में युवती ने बताया कि फेसबुक व मैसेंजर के जरिए दिसंबर माह में उसकी बातचीत हैदराबाद निवासी एक युवक से हुई। जो उस समय सऊदी में रह रहा था। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। जनवरी में युवक लखनऊ आया था, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। वर्तमान में युवक हैदराबाद में है। युवती उसी से मिलने जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें