उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। जोगियान पुल के पास खनन से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक उसे बाइक सहित घसीटता हुआ ले गया। वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डंपर के चालक को पकड़कर नगर कोतवाली पुलिस सौंप दिया।
उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई। पुलिस के मुताबिक, जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी विजय कुमार सिनेमा के निकट स्थित इंद्रा कॉलोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
3 of 5
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
वह देर रात को वह बाइक पर वापस लौट रहा था। जब वह जोगियान पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी और 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।