अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान शादी के बंधन में बंध गईं हैं। दिव्या काकरान की शादी मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित राज रिसॉर्ट में हुई है। वहीं उनकी शादी में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे हैं।
बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के पुरबालियान गांव निवासी दिव्या काकरान की शादी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस निवासी सचिन प्रताप सिंह के साथ हुई है।
विज्ञापन
2 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या काकरान की शादी में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उप्र राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई मंत्री पहुंचे और उन्होंने दिव्या को आशीर्वाद दिया। यही नहीं शादी में देश-विदेश के कई बड़े कुश्ती खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण भी दिव्या काकरान को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।
4 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ की बहू बनीं दिव्या, सचिन संग लिए सात फेरे
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान ने सचिन प्रताप सिंह के साथ सात फेरे लिए हैं। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन
5 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दिव्या काकरान कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को दो बार पदक दिला चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सचिन प्रताप सिंह मूल रूप से शामली जिले के जाफरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता भानू प्रताप सिंह मेरठ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में दरोगा हैं।
विज्ञापन
7 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
सचिन का परिवार मेरठ पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में ही रहता है। दिव्या के पिता सूरज पहलवान व सचिन के दादा भोपाल सिंह आपस में दोस्त थे। जिसके चलते दोनों परिवार ने दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने पर सहमति जताई।
8 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
शादी के लाल जोड़े में दिव्या काकरान चांदी सी चमक रही थीं, तो वहीं घोड़ी पर सवार होकर सचिन शेरवानी में सभी के दिल को भा रहे थे।
9 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में देसी लुक देखने को मिला, चारपाई और मूढ़े के गांव का कल्चर देखने को मिला।
10 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
बारातियों के स्वागत के बाद दिव्या की शानदार एंट्री ने शादी में समां बांध दिया।
11 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
बारातियों ने शादी में डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। शादी में भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, उप्र राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल दिव्या को आशीर्वाद देने पहुंचे।
12 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
बनारस से आए पंडितों ने वरमाला व साथ फेरों पर मंत्र पढ़े।
13 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
शादी में दिव्या की मां संयोगिता, भैया दीपक काकरान, भाभी नीना, लंदन स्पोर्ट्स निदेशक अपूर्व गुप्ता, डीएवी के शिक्षक विनीत त्यागी, सनी राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
14 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
दिव्या ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स व अर्जुन अवार्ड जीत चुकी हूं। आज मैंने अपने सच्चू को भी जीत लिया। 2020 में ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन सचिन के साथ से अब 2024 के ओलंपिक में जगह बनाऊंगी और देश को पदक दिलाऊंगी।
15 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शादी में दिव्या के भाई दीपक व दिव्या की 13 साल डायटिशियन रहीं नीना की मंगनी का कार्यक्रम भी हुआ।
16 of 20
दिव्या की शादी।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शादी समारोह में सेक्युरिटी कंपनी के एक गार्ड की लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब हो गई। जिसकी सूचना पर कंकर खेड़ा थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
17 of 20
दिव्या काकरान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार को दिव्या ने मेहंदी की आयोजन की अपनी व परिवार के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह ग्रीन कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
18 of 20
दिव्या काकरान परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवाॅर्डी पहलवान दिव्या काकरान की शादी पिछले वर्ष तय हो गई थी।
19 of 20
दिव्या काकरान परिवार के साथ
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक समारोह में मेरठ निवासी नेशनल खिलाड़ी सचिन प्रताप के साथ दिव्या की सगाई हुई थी। इस दौरान दोनों परिवार मौजूद रहे थे।