रामपुर के जाैहर विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर सुबह से ही छात्रों और सपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता रामपुर पहुंचे। पहले सभी नेता बरेली-मुरादाबाद रोड स्थित टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और वहां से काफिले के रूप में यूनिवर्सिटी पहुंचे।