फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनायजा हत्याकांड: हाथों पर बंधी रस्सी से हत्यारोपी फरहा तक पहुंची पुलिस, आधा टुकड़ा घर.. बाकी शव पर बंधा मिला

Thu, 11 Apr 2024 02:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 7
अनायजा हत्याकांड की आरोपी फरहा - फोटो : संवाद

बिलासपुर के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर की हत्या का राज बालिका के हाथों पर हत्यारोपी फरहा द्वारा बांधी गई रस्सी ने खोल दिया। दरअसल, अनायजा के हाथ एक रस्सी से बांधे गए थे। वैसे ही रस्सी आरोपी के घर से बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को अनायजा का शव बरामद हुआ था। अनायजा नूर के हाथ एक रस्सी से बांधे गए थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने किराना व्यापारी सगीर अहमद के घर पहुंचकर बारीकी से तलाशी ली थी। इस दौरान बच्ची के हाथ में बंधी रस्सी के जैसी ही एक बड़ी रस्सी सगीर अहमद के घर छत पर कपड़ा सुखाने के लिए बांधी गई थी।

दोनों रस्सी एक जैसी होने पर पुलिस को यकीन हो गया कि हत्या का राज सगीर अहमद के घर में ही छुपा हुआ है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर परिवार के सभी सदस्यों को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सगीर अहमद की बड़ी बेटी फरहा नाज ने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसने अपने प्रेम संबंधों के साथ ही हत्या की पूरी कहानी बता दी। 

 
विज्ञापन

2 of 7
हत्यारोपी फरहा और जान गंवाने वाले तीन साल की मासूम - फोटो : संवाद

रस्सी से हाथ, मुंह पर बांधी पॉलिथीन, फिर घोंटा गला 
फरहा ने दानिश को पाने और उसकी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए हैवानियत की हदें पार दीं। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि सात अप्रैल को जब अनायजा टॉफी लेने दुकान पर पहुंची थी। सगीर अहमद दुकान पर नहीं था। उनकी पत्नी भी कहीं गई थीं। फरहा नाज की दोनों बहनें काम में लगी थी।

तभी फरहा अनायजा को लेकर छत पर चली गई। उसने अनायजा को मारने के लिए उसने उसके दोनों हाथ बांधे और पॉलिथीन से मुंह बांध दिया। इसके बाद गला घोंट दिया। बालिका के पैरों को अपने ही दांतों से चबा डाला।

बाद में शव को बोरी में बंद कर दिया। जब उसे शव ठिकाने लगाने का समय नहीं मिला तो घर के पीछे खाली प्लाॅट में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार बोरी प्लॉट में फेंकने पर पैर बाहर निकल आए थे। जिसे किसी जानवर ने काट दिया। इस घटना से आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य अनजान थे।

 
विज्ञापन

3 of 7
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद

पिता के अवैध संबंधों में हुई थी मासूम बेटी की हत्या
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की तीन वर्षीय इकलौती बेटी अनायजा नूर की हत्या उसकी ही प्रेमिका ने गला घोंटकर की थी। हत्यारोपी ने शव बोरी में बंद कर छत से खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बुधवार के खुलासा करते हुए कारोबारी की प्रेमिका फरहा नाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

4 of 7
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
हत्यारोपी युवती ने बताया कि दानिश की पत्नी उसके प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही थी और धमकी दे रही थी। इसके चलते उसने अनायजा की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। सात अप्रैल की सुबह बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर मोहल्ले में ही पड़ोसी सगीर अहमद की किराने की दुकान पर टॉफी लेने गई थी। इसके बाद उसकी बेटी नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद मंगलवार को अनायजा का शव सगीर के घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था।
 
विज्ञापन

5 of 7
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की तहकीकात करनी शुरू दी थी। शक के आधार पर किराना व्यापारी की पत्नी, दो पुत्रियों व एक पुत्र को लेकर पुलिस ने पूछताछ की हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने किराना व्यापारी की बेटी फरहा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फरहा ने बताया कि उसके अनायजा के पिता दानिश से प्रेम संबंध थे। दोनों के बीच उसकी बेटी आड़े आ रही थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
दानिश अली उससे कहता था कि मेरी एक पुत्री है, इसलिए मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। पुत्री न होती तो पत्नी को तलाक देकर शादी कर लेता।पुलिस के अनुसार फरहा का फोन एक दिन दानिश की पत्नी ने गुलबशाह ने रिसीव कर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध उजागर हो गए थे। एसपी के अनुसार फरहा ने बताया कि इसके बाद से गुलबशाह उसे फोन कर धमकी देती थी, जिससे वह परेशान थी। उससे बदला लेने के लिए ही उसने अनायजा की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी फरहा को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामपुर के अनायजा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : संवाद
मृतका के दादा ने किया प्रेम संबंध का खुलासा
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि रेत कारोबारी दानिश अली की पुत्री अनायजा नूर की हत्या के मामले में उसके पिता दानिश अली, मां गुलबशाह व परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी पहले ही थी। मगर उन्होंने शुरू से ही पुलिस को कुछ नहीं बताया, बल्कि मामले को छुपाते रहे।

जब अनायजा नूर का शव मिल गया तो अनायजा नूर के दादा ने पुलिस को दानिश अली व फरहा नाज के प्रेम प्रसंग की सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और हत्या का खुलासा कर दिया।

बालिका की हत्या के खुलासे को लेकर एएसपी की निगरानी में टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है। - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें