पंचायत चुनाव की अनंतिम आरक्षण सूची मंगलवार को दिनभर माथापच्ची करने के बाद देर रात जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद जारी कर दी गई। आरक्षण सूची को ब्लाकों में चस्पा करने के लिए भेज दिया गया है। आरक्षण सूची देखने के लिए ब्लाकों में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
2 of 20
aaspur devsara reservation list
- फोटो : pratapgarh
जिले की 1193 ग्राम पंचायतों में 197 सामान्य महिला, 93 अनुसूचित जाति महिला और 113 पिछड़ी जाति महिला, 165 एससी पुरुष, 207 पिछड़ी जाति पुरुष और 419 सीटों को अनारक्षित किया गया है।
विज्ञापन
3 of 20
babaganj reservation list
- फोटो : pratapgarh
मंगलवार को दिनभर आरक्षण सूची जारी करने के लिए ब्लाकों में बैठकें होती रहीं। देर रात जिले के 17 ब्लाकों की प्रधान पद की अनंतिम आरक्षण सूची जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद डीपीआरओ ने जारी कर दी।
4 of 20
babaganj reservation list
- फोटो : pratapgarh
जिसे देर रात ब्लाक मुख्यालयों के साथ ही विकास भवन में चस्पा किया जाता रहा। ।
विज्ञापन
5 of 20
baba belkharnath dham reservation list
- फोटो : pratagarh
इसके अलावा जिला प्रशासन ने सभी 17 ब्लाक प्रमुखों के पदों की आरक्षण सूची भी प्रकाशित कर दी।
विज्ञापन
6 of 20
baba belkharnath dham reservation list
- फोटो : pratagarh
जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल अभी ब्लाक प्रमुख व प्रधान की आरक्षण सूची जारी की गई है।
आरक्षण जारी होने पर कहीं खुशी कहीं गम का माहौल
प्रधान व ब्लाक प्रमुख पद की आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होते ही कहीं खुशी व कहीं गम का माहौल देखने को मिला। आधे से अधिक निवर्तमान प्रधानों को निराशा हाथ लगी है, जबकि कुछ निवर्तमान प्रधानों की खुशी का ठिकाना न रहा
विज्ञापन
7 of 20
baba belkharnath dham reservation list
- फोटो : pratagarh
जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल अभी ब्लाक प्रमुख व प्रधान की आरक्षण सूची जारी की गई है।
8 of 20
bihar block reservation list
- फोटो : pratagarh
आरक्षण जारी होने पर कहीं खुशी कहीं गम का माहौल
प्रधान व ब्लाक प्रमुख पद की आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित होते ही कहीं खुशी व कहीं गम का माहौल देखने को मिला।
9 of 20
bihar block reservation list
- फोटो : pratagarh
आधे से अधिक निवर्तमान प्रधानों को निराशा हाथ लगी है, जबकि कुछ निवर्तमान प्रधानों की खुशी का ठिकाना न रहा
10 of 20
kalakankar block reservation list
- फोटो : pratagarh
आरक्षण सूची को लेकर ब्लाकों में पूरे दिन लोगों का रहा जमवाड़ा
आरक्षण सूची को लेकर मंगलवार को पूरे दिन ब्लाकों में लोगों का जमवाड़ा लगा रहा। हर कोई सूची ढूंढ रहा था। सोशल मीडिया पर भी कुंडा ब्लाक की सूची ढूंढी जाती रही।
11 of 20
kalakankar block reservation list
- फोटो : pratagarh
शाम छह से सात बजे तक सूची प्रकाशित होने की सूचना आती रही, लेकिन देर रात डीएम के साइन करने के बाद सूची जारी की गई।
12 of 20
lalganj block reservation list
- फोटो : pratagarh
बिहार, बाबागंज और कालाकांकर की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।
13 of 20
lalganj block reservation list
- फोटो : pratapgarh
हालांकि इसे जिम्मेदार लोग सही नहीं बता रहे थे, लेकिन इसके बाद भी इन तीनों ब्लाक की सूची सोशल मीडिया पर छायी रही।
14 of 20
laxmanpur block reservation list
- फोटो : pratapgarh
सिर्फ कुंडा ब्लाक की सूची न तो ब्लाक में चस्पा हुई और न ही सोशल मीडिया पर मिली।
15 of 20
laxmanpur block reservation list
- फोटो : pratapgarh
इस पर लोगों में आरक्षण केा लेकर पूरे दिन संशय बरकरार रहा। शाम तक लोग कुंडा ब्लाक की सूची ढूंढते रहे।
16 of 20
maandhata block reservation list
- फोटो : pratapgarh
डीपीआरओ के चैंबर में लटकता रहा ताला
मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय तो खुला रहा, मगर उनके चैंबर में ताला लटक रहा था। हालांकि अंदर से दरवाजा खुला रहा।
17 of 20
maandhata block reservation list
- फोटो : pratapgarh
कार्यालय में भीड़ अधिक होने के डर से डीपीआरओ मोबाइल बंद कर आरक्षण की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
18 of 20
maandhata block reservation list
- फोटो : pratapgarh
शाम करीब चार बजे डीपीआरओ आरक्षण की फाइल लेकर सीडीओ के पास पहुंचे। देरशाम तक सीडीओ सूची का परीक्षण करते रहे।
19 of 20
mangrora block reservation list
- फोटो : pratapgarh
प्रधान पद के आरक्षण को लेकर दिखी बेचैनी
जिले में प्रधान और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की जानकारी करने के लिए लोग अधिक उत्सुक दिखे।
mangrora block reservation list
- फोटो : pratapgarh
किसकी सीट सामान्य हुई, किसी आरक्षित, इसे लेकर सुबह से ही सोशल मीडिया पर फेंक न्यूज चलने लगी थी। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों का खंडन करता रहा।