फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : फिल्मी स्टाइल में घुसे बदमाश और ढाई मिनट में लूट लिए 90 लाख

Fri, 08 Jan 2021 02:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
pratapgarh news : सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : प्रतापगढ़
शहर की श्याम बिहारी गली में सुरेश की ज्वैलरी की दुकान में बृहस्पतिवार की सुबह पड़ी डकैती की घटना पूरी तरह से फिल्मी थी। छह असलहाधारी नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में दो बाइकों से पहुंचे। तीन बदमाश गली के दूसरे छोर पर बाइक स्टार्ट कर खड़े रहे। तीन बदमाश असलहे के साथ सराफ की दुकान खोलकर भीतर घुसे और सुरेश को गन प्वांट पर ले लिया। ढाई मिनट के भीतर सुरेश को धमकाकर तिजोरी से 90 लाख रुपये के आभूषण समेत मोबाइल व दस हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

2 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
शहर में मकंद्रूगंज चौकी से महज सौ कदम की दूरी पर स्थित श्याम बिहारी गली में सोनारी मोहल्ला है। जहां संकरी गली में सुरेश सोनी ने आभूषण की दुकान खोल रखी है। सुबह करीब सवा नौ बजे सुरेश दुकान खोलकर साफ-सफाई करने के पहले तिजोरी में घर से लाया आभूषण रखकर उस कमरे का दरवाजा बंद कर काउंटर पर बैठकर हिसाब-किताब करने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
pratapgarh news : सराफा व्यवसायी से लूट की घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रतापगढ़
करीब 9.25 बजे तीन बदमाश दुकान के भीतर असलहे के साथ घुसे। दुकान में घुसते ही सुरेश को गन प्वांइट पर ले लिया। बदमाशों को दुकान के भीतर कमरे में तिजोरी होने की पहले से ही जानकारी थी। पिट्ठू बैग ले रखने वाला बदमाश कमरा खोलक6र भीतर घुसा और तिजोरी में रखे आभूषण बैग में भर लिया। जबकि सुरेश को गन प्वांइट पर रखने वाला बदमाश उसका मोबाइल लेने के बाद काउंटर से दस हजार रुपये निकाल लेता है। गेट पर खड़ा तीसरा बदमाश जमीन पर गिरे रुपये को उठाने के बाद गेट पर आने-जाने वाले लोगों की निगहबानी करने लगता है।

तभी पड़ोसी विवेक दुकान के भीतर झांकने लगता है। हालांकि तब तक बदमाश वारदात को अंजाम दे चुके होते हैं। 9.28 तक बदमाश वहां से भाग निकलते हैं। बदमाशों के पीछे विवेक व पड़ोसी दुकानदार दौड़ता है, लेकिन असलहा देख वे रुक जाते हैं। तब तक शोर मचाता हुआ सुरेश भी बाहर की ओर भागा। हालांकि तब तक बदमाश वहां से भागने में कामयाब हो चुके थे।

4 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

चौक की ओर से पौने नौ बजे श्याम बिहारी गली में बदमाशों ने किया था प्रवेश

बेखौफ बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने वारदात के पहले चौक की ओर से करीब 8.56 बजे श्याम बिहारी गली में प्रवेश किया। इसके बाद मार्केट का चक्कर लगाते हुए आने-जाने वाले लोगों के साथ ही खुली हुईं दुकानों पर नजर गड़ाए रहे। सुरेश की दुकान गली में थी। आसपास के ज्यादातर दुकानदारों ने उस समय तक अपनी दुकान नहीं खोली थी। करीब 9.25 बजे बदमाश उसकी दुकान के भीतर घुस गए। घटना को अंजाम देने के बाद पैशन बाइक जेल रोड की ओर निकली तो दूसरी बाइक चिलबिला की ओर जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

श्याम बिहारी गली के महफूज होने का टूट गया भरोसा

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर भीड़भाड़ वाले इलाके वाली श्याम बिहारी गली को सराफा व्यापारी खुद को सुरक्षित समझते थे, लेकिन बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद सभी सहम गए हैं। सोनारी मोहल्ले की गलियां हमेशा लोगों से गुलजार रहती हैं। इसके बाद भी बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

श्याम बिहारी गली में छोटी मोटी वारदात कर भागने में हर कोई नाकाम रहता था। यहां तक कि लोग उसकी बुरी तरह पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले करते थे। ऐसी दशा में कोई भी शातिर बदमाश या चोर उस ओर देखना भी पसंद नहीं करता था। यहां हमेशा इतनी भीड़ रहती है कि कोई बड़ी वारदात कर भाग नहीं सकता। हालांकि बृहस्पतिवार को बेखौफ बदमाशों ने सराफ की दुकान से 90 लाख के जेवर लूटकर इस वहम को तोड़ दिया। बदमाश भागने में कामयाब रहे।

सराफा मार्केट में दिनभर करोड़ों रुपये नगद व सोने का लेनदेन करते रहते थे। दुकानदार कभी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं दिखे। सराफ कारोबारी प्रहलाद खंडेलवाल के अनुसार घटना कैसी घटित हो गई है, यह समझ में नहीं आ रहा है। संकरी गलियों में लोगों की दुकानें हैं। जहां लाखों रुपये के जेवरात व नगदी रखी जाती है। आज तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। इस घटना ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। 

12 संदिग्ध को पुलिस ने उठाया, चल रही पूछताछ

नगर कोतवाली से महज कुछ दूरी पर श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट में दिनदहाड़े हुई 90 लाख रुपये की लूट के बाद पुलिस शातिर बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई। पुलिस शहर व आसपास के 12 संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश नगर कोतवाली क्षेत्र के बाहर के रहने वाले थे। फिलहाल स्वाट टीम, कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी व अंतू पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें