अलग-अलग जिलों से यहां तैयारी और पढ़ाई के लिए आए हजारों छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगियों के लिए राहत की खबर है। सभी विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सोमवार रात में छात्रों को लेकर बसों की रवानगी भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
2 of 12
सोमवार की रात सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से बस माध्यम से छात्र-छात्राओं को वाराणसी को रवाना किया गया।
- फोटो : prayagraj
प्रशासन का आकलन है कि यहां 10 हजार से अधिक युवा फंसे हैं। इन्हें 300 बसों की मदद से दो दिनों में घर पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र होने की वजह से दूसरे जिलों के हजारों युवा यहां आकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
3 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
लॉकडाउन में सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां ठप हो गई हैं लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहीं फंसे रह गए। हॉस्टल तथा डेलीगेसी में छात्र-छात्राओं के सामने अब भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है।
4 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
ऐसे में घर भेजे जाने की मांग वे कई दिनों से कर रहे हैं। अब उनका यह कष्ट दूर होने जा रहा है। कोटा के बाद मुख्यमंत्री ने अब यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी उनके घर पहुंचाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
5 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में प्रयागराज के डीएम, एसएसपी के अलावा एमडी रोडवेज को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
मुख्यमंत्री के इस आदेश के क्रम में जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को उनके घर तक पहुंचाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश पर रात में ही छात्रों की रवानगी शुरू हो गई। रवानगी के निर्धारित तीनों स्थलों पर देर तक बड़ी संख्या में भी विद्यार्थी पहुंच गए थे। डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी समेत अनेक अफसर पूरी टीम के साथ देर रात तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
7 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
विद्यार्थियों को दो चरणों में उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। पहले चरण में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं चित्रकूट के छात्र-छात्राओं को बसों से उनके घर भेजा जाएगा। अलग-अलग जिले के अनुसार इन्हें तीन स्थलों से भेजने की व्यवस्था की गई है।
8 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
जौनपुर,भ्भदोही, वाराणसी एवं चंदौली जिले के लिए बसें सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से हिंदू हॉस्टल चौराहा के मध्य से रवाना हुईं। सोनभद्र, मिर्जापुर एवं चित्रकूट के लिए बसें सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से मेडिकल कालेज चौराहा के बीच से रवाना हुईं।
9 of 12
prayagraj
- फोटो : pratapgarh
फतेहपुर एवं कौशाम्बी के लिए बसों की सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजा घर से रवानगी हुई। वहीं प्रतापगढ़ के लिए बसें लोक सेवा आयोग चौराहा से चलाई गईं। पहले चरण में इन सभी जिलों के लिए मंगलवार को भी बसें चलाई जाएंगी और विद्यार्थियों को पहुंचाया जाएगा।
10 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
दूसरे चरण में अन्य जिलों के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से बसें चलाई जाएंगी। बसों की रवानगी से संबंधित विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।
11 of 12
एमएनएनआईटी में पढ़ रहे उत्तराख्ंाड के लगभग अस्सी छात्रों को जांच के बाद बस द्वारा सोमवार को उत्तराख्ंाड भेजा गया।
- फोटो : prayagraj
लाने होंगे ये दस्तावेज
अपने घर जाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान या कोचिंग से निर्गत फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा विगत दो वर्षों में किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने से संबंधित प्रवेश पत्र भी मान्य होेंगे। सभी विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्हें मास्क लगाना भी अनिवार्य है।
एमएनएनआईटी में पढ़ रहे उत्तराख्ंाड के लगभग अस्सी छात्रों को जांच के बाद बस द्वारा सोमवार को उत्तराख्ंाड भेजा गया।
- फोटो : prayagraj
इन नंबरों पर सकते हैं जानकारी
बस संचालन या अन्य किसी बारे में जानकारी के लिए विद्यार्थी कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0532-2641577 एवं 0532-2641578 तथा मोबाइल नंबर 7458825340 पर संपर्क कर सकते हैं।