हरियाणा से 62 प्रवासी मजदूरों को लेकर दो बसें सोमवार को बेल्हा पहुंचीं। मजदूरों मार्डन साइंस कालेज में क्वारंटीन कराया गया है। उनकी रुकने की व्यवस्था देखने के लिए जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार पहुंचे। उन्होंने लोगोें से बातचीत के बाद साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
2 of 7
.रोडवेज बस द्वारा मुजफ्फरनगर से प्रतापगढ़ पहुंचे बाहर कमाने गए लोग।
- फोटो : pratapgarh
हरियाणा से सोमवार 62 प्रवासी श्रमिक बेल्हा पहुंचे। उन्हें लेकर पहले बस रोडवेस बस डिपो पहुंची। यहां मौजूद पुलिसकर्मी सभी को लेकर मार्डन साइंस कालेज जोगापुर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
.मार्डन साइंस कालेज में कतार लगाकर खड़े मुजफ्फरनगर से रोडवेज बस से लाए गए लोग।
- फोटो : pratapgarh
जहां सभी को 14 दिनों के लिये क्वारंटीन करा दिया गया। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने दोपहर में मार्डन साइंस कालेज जोगापुर पहुंचकर प्रवासी श्रमिकों से मुलाकात की।
4 of 7
मुजफ्फरनगर से मार्डन साइंस कालेज पहुंचने पर लोगों को नाम व पता नोट करते कर्मचारी।
- फोटो : pratapgarh
उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उपजिलाधिकारी सदर मोहनलाल गुप्ता व तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी श्रमिकों को भोजन, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू ढंग से सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
5 of 7
जोगापुर स्थित मार्डन साइंस कालेज में क्वारंटीन किए गए मुजफ्फरनगर से आए लोग।
- फोटो : pratapgarh
क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन श्रमिकों के स्वास्थ्य की जानकारी समय-समय पर ली जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : pratapgarh
जोगापुर स्थित मार्डन साइंस कालेज में क्वारंटीन किए गए मुजफ्फरनगर से आए लोग।