फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मातम में बदली होली की खुशियां, डीजे पर डांस कर रहे युवकों को ट्रक ने रौंदा

Thu, 12 Mar 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 3
अमित कुमार यादव। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
 कुंडा इलाके के बानेमऊ गांव में मंगलवार को हुए हादसे में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के किनारे होली के मौके पर शाम को डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी गांव के ही ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
सुरेंद्र कुमार मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
बानेमऊ गांव में मंगलवार की शाम होली का जशभन मनाया जा रहा था। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के किनारे बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही लोग डीजे पर डांस कर रहे थे।

तभी गांव का ही विमलेंद्र कुमार यादव उधर से ट्रक लेकर गुजर रहा था। भीड़ के करीब पहुंचने पर उसने हार्न बजाया, लेकिन डीेजे के शोर के कारण लोग सुन नहीं सके। ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण डीेजे पर डांस कर रहे सुरेंद्र कुमार मौर्य (19) पुत्र शिवकुमार व अमित कुमार (20) पुत्र रामनरेश यादव चपेट में आ गए। ट्रक उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
कुंडा में सड़क हादसे में युवकों की मौत के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग दोनों को लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे, जहां सुरेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख अमित को एसआरएन रेफर किय गया। देर रात अमित की भी इलाज के दौरान एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई।

त्योहार के मौके पर गांव में दो मौतों से मातम पसर गया। परिजनों में चीखपुकार मच गई है। इस मामले में गांव के ही ट्रक चालक विमलेंद्र कुमार यादव के खिलाफ परिजनों ने लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विमलेंद्र बनारस से ट्रक लेकर आया था। मंगलवार की शाम हादसा हो गया। फिलहाल विमलेंद्र फरार हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें