फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: एकता के लिए लगाई दौड़, याद किए गए लौह पुरुष

Fri, 01 Nov 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 10
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कचहरी के सामने स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते युवा क्रांति के लोग। - फोटो : pratapgarh
देश के पहले गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती जिलेभर धूमधाम से मनाई गई। कालेजों, सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर में जगह- जगह रन फार यूनिटी रैली निकाली गई। रैली ने एकता व अखंडता का संदेश दिया।

 
विज्ञापन

2 of 10
मीराभवन स्थित सपा कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में बोलते जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव। - फोटो : pratapgarh
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के नेतृत्व में एकता रैली ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। शहर का भ्रमण करते हुए रैली राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंची।

 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस लाइन के सामने से रन फार यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : pratapgarh
यहां बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गरिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति द्वारा राष्ट्रीय एकता के द्योतक लोहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।

4 of 10
सरदार पटेल जयंती पर आयोजित रन फार यूनिटी पर दौड़ लगाते सांसद संगमलाल विधायक धीरज ओझा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व कार्यकर्ता। - फोटो : pratapgarh
कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सुशील चंद्र शुक्ला, रजनीकांत मिश्र, विवेक त्रिपाठी, अच्युतानन्द पांडेय आदि मौजूद रहे। अपनादल के तत्वाधान में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती देवकली स्थित कार्यालय पर मनाई गई।
विज्ञापन

5 of 10
सरदार पटेल जयंती पर आयोजित रन फार यूनिटी पर जीजीआईसी में राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ लेते कर्मचारी व छात्र। - फोटो : pratapgarh
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल, विधायक सदर राजकुमार पाल, राम पियारे पाल,  ओम प्रकाश पटेल, चंद्रभान पटेल आदि मौजूद रहे। चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में सदर बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य विनय पांडेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शहर के वीएस मेमोरियल विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। निदेशिका अलका सिंह ने लौह पुरूष के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। अधिवक्ता समाज द्वारा लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता छोटे लाल पटेल ने देश के प्रति उनके त्याग व समर्पण के बारे में बताया। 
 
विज्ञापन

6 of 10
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करती छात्राएं। - फोटो : pratapgarh
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करती छात्राएं।
विज्ञापन

7 of 10
run for unity - फोटो : pratapgarh
लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर कोतवाली में कांस्टेबलों को शपथ दिलाते सीओ राधेश्याम।

8 of 10
run for unity - फोटो : pratapgarh
लालगंज में राष्ट्रीय एकता व सद्भावना यात्रा में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा।

9 of 10
run for unity - फोटो : pratapgarh
सीआरपीएफ कैम्प त्रिशुंडी में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में बोलते डीआईजी दलजीत सिंह लक्खा।
विज्ञापन

10 of 10
run for unity - फोटो : pratapgarh
पट्टी में आयोजित रन फार यूनिटी कार्यक्रम में सम्मानित युवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें