फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: रुपये की बौछार, खिलखिला उठा बाजार

Sat, 26 Oct 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
महंगाई और मंदी की मार झेल रहा बाजार धनतेरस पर खिलखिला उठा। जिलेभर के लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा रौनक ज्वैलरी, कार, बाइक, इलेक्ट्रानिक एवं मोबाइल शोरूमों में दिखीं। आंशिक मंदी से जूझ रहे बाजार में शुक्रवार सुबह से हलचल दिखनी शुरू हुई तो देर रात तक रौनक बनी रही। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 50 करोड़ का कारोबार धनतेरस के दिन हुआ। आनलाइन शापिंग भी खूब हुई।

 शहर के श्याम बिहारी गली, पंजाबी मार्केट, चौक समेत आदि इलाकों में स्थित ज्वैलरी की दुकानों व शोरूमों में सुबह से ही रौनक दिखी। दिन चढने के साथ ही सोना चांदी के खरीदारों से बाजार गुलजार होने लगा। हालांकि इस साल सोने व चांदी की बिक्री पिछले साल की अपेक्षा कम रही। फिर भी चांदी व सोने के विशेष डिजाइन वाले एंटीक आइटम व चांदी के सिक्के खूब बिके।

 
विज्ञापन

2 of 13
धनतेरस के मौके पर पंजाबी मार्केट स्थित सर्राफा की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : pratapgarh
सराफ प्रह्लाद खंडेलवाल ने बताया कि लोगों ने सहालग के लिए भी खरीदारी की। दिनभर दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बरकरार रही। ज्ञान प्रकाश एंड संस के मालिक मनीष केसरवानी ने बताया कि इस बार भी कोयंबटूर के बने आभूषणों की डिमांड रही। चूंकि वह हल्के होने के साथ ही बेहतर डिजाइन के बने होते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस बार धनतेरस पर 5 से 7 करोड़ रुपये के आसपास सोने चांदी का कारोबार हुआ।

 
विज्ञापन

कार और बाइक के शोरूम में लगी रही कतार 

3 of 13
भंगवा चुंगी स्थित बाइक एजेन्सी पर ग्राहकों की रही भीड़। - फोटो : pratapgarh

धनतेरस पर बाइक के साथ स्कूटी की बिक्री हुई। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ शोरूमों पर पहुंचने लगी। कार, बाइक, स्कूटी खरीदने पहुंचे लोगों को कई घंटे लग जा रहे थे। जनता ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक अनिल माथुर ने बताया कि पहले से 350 बाइक और 27 स्कूटी बुक हो गई थी। इसके अलावा भी लोगों ने खरीदारी की है। सिद्धार्थ आटोमोबाइल्स में 300 बाइकों की बिक्री एडवांस थी। टाटा मोटर्स और मारुति शोरुम में मौजूद कारें पहले से ही बुक थी। जिसके चलते कई ग्राहकों को दूसरे जनपद जाना पड़ा। किसानों की पसंद महिंद्रा और जान डियर टै्रक्टर रहे। यहां शोरूम में खरीदार पहुंचे। अनुमान के मुताबिक करीब 15 से 20 करोड़ के आसपास वाहनों की बिक्री हुई।
 

4 of 13
बाबागंज गुरूद्वारे के बगल स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में खरीदारी करते लोग। - फोटो : pratapgarh

शुक्रवार को इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में जबरजस्त बूम रहा। सबसे ज्यादा एलईडी की बिक्री हुई। स्मार्ट टीवी खरीदने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रही। वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोवेब, गीजर, एसी समेत अन्य सामान लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदे। तमाम कंपनियों की ओर से दिए गए आफर की वजह से शहरियों ने आगामी सहालग सीजन को देखते हुए भी खरीदारी के लिए दोपहर से ही ग्राहक जुटने लगे।

नीलम इलेक्ट्रानिक्स के मालिक शिवांस सोनकर ने बताया कि इस बार एलईडी और स्मार्ट टीवी लोगों की पहली पसंद रही। हरि इंटरप्राइजेज कंपनी के राजेश सिंह ने बताया कि इस फ्रिज, वाशिंग मशीन में तमाम नए फीचर आ गए हैं। जिसके चलते लोग नए उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे। इस बार बेहतर बाजार रहा।
 
विज्ञापन

5 of 13
अम्बेडकर चौराहा स्थित दुकान पर मिठाई खरीदते लोग। - फोटो : pratapgarh
अम्बेडकर चौराहा स्थित दुकान पर मिठाई खरीदते लोग।
विज्ञापन

6 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पंजाबी मार्केट में धनतेरस पर चांदी की दुर्गा प्रतिमा खरीदती पूर्व सांसद रत्ना सिंह।
विज्ञापन

7 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
धनतेरस पर सर्राफा की दुकान पर आभूषण खरीदती महिलाएं।

इस दिवाली लीजिए पान नवाबी का स्वाद

8 of 13
बाबागंज स्थित मिष्ठान भंडार पर आयी पान नबाबी मिठाई। - फोटो : pratapgarh
 दीपावली पर इस बार मिष्ठान भंडारों में खास परवल व पान नवाबी भी आई है। दिखने में व नाम भले ही अटपटा लगे, मगर स्वाद जबरदस्त है। पान के अकार की मिठाई को पान नवाबी व परवल के आकार की मिठाई परवल खास का बाजार में जलवा है। इनकी कीमत तीन सौ से एक हजार रुपये तक है।

धनतेरस पर्व से ही लोगों ने दीपावली के लिए मिठाइयों की खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के निर्मल चौराहा स्थित लांगुली स्वीट हाउस, बाबागंज स्थित किशोरी स्वीट हाउस, घंटाघर स्थित मिष्ठान भंडार, आंबेडकर चौराहा स्थित मौर्या स्वीट हाउस पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

आलम यह था कि कोई भी काउंटर ग्राहकों से खाली नहीं था। खरीदारी को देखते हुए दुकानों पर पहले से ही अलग-अलग किस्म की मिठाइयों की पैकिंग कर ली गई थी। स्नेह होटल मेें स्थित मिष्ठान भंडार पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। यहां सबसे ज्यादा पान नवाबी की डिमांड रही। 

पीतल के बर्तन से चमका ठठेरी बाजार 

9 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

बर्तन की खरीदारी के लिए शहर का ठठेरी बाजार पूरे जिले में मशहूर है। धनतेरस के दिन भी मुरादाबादी बर्तनों की मांग रही। डिजाइन दार पीतल के बर्तन लोग खरीदते रहे।

इंडक्शन कड़ाही, भगौना, शासपेन, भोजन पाक, स्टाक रैक, थ्री इन इन वन कूकर, जग स्टील जैसे नए डिजाइन के बर्तनों की खूब मांग रही। बर्तन व्यापारी विनोद ने बताया कि  हापुड़, मुरादाबाद, जगाधारी के बर्तनों की भी खूब मांग रही।

पहले की तरह तांबे व पीतल के बर्तन की डिमांड अब नहीं है, तांबे व पीतल के बर्तन में महज पूजन अर्चन के  बर्तन ही खरीदे जा रहे हैं। करीब चार करोड़ के बर्तन बिकने का अनुमान है।

10 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
चौक में घर सजाने को रंगोली बनाने का सामान खरीदती महिलाएं।

11 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कचहरी के बगल धनतेरस पर लगी दुकानों पर लगी ग्राहकों की भीड़।

12 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कचहरी के बगल धनतेरस पर लगी दुकानों पर  चीनी की मिठाई व लावा खरीदते लोग।
विज्ञापन

13 of 13
dhanteras in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कचहरी के बगल चौराहे पर दीपपर्व की तैयारी में मिट्टी के दिये खरीदती महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें