फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: चक्रवाती तूफान के साथ गिरे ओले और बारिश ने मचाई तबाही

Sat, 14 Mar 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 12
बेलखनाथ ब्लाक क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से नष्ट हुई चने की फसल। - फोटो : pratapgarh
गुरुवार की देर रात चक्रवाती तूफान के साथ पड़े ओले और बारिश ने जिलेभर में जमकर तबाही मचाई। तेज गरज और चमक के बीच ओलों की बारिश और तूफानी हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए। मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। बिजली के खंभे व तार टूटकर जमीन पर आ गए।
विज्ञापन

2 of 12
बेलखरनाथ ब्लाक क्षेत्र में खेत में भरा बारिश का पानी। - फोटो : pratapgarh
इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। ओलों की बारिश से किसानों की फसलें तहस-नहस हो गईं। खेतों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग द्वारा 19 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार रात के बाद शुक्रवार को सुबह और दोपहर में भी जिले के कई इलाकों में ओले गिरने के साथ ही बरसात हुई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 
 
विज्ञापन

3 of 12
बेलखरनाथ के ओझला गांव में बारिश से गिरी गेहूं की फसल। - फोटो : pratapgarh
मार्च के दूसरे सप्ताह से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई थी। बीच-बीच में रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार को आसमान में बादलों की सक्रियता अचानक बढ़ गई। रात दो बजे के करीब तेज गरज और चमक के बीच बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। पुरवा-पछुआ हवाओं के टकराव से रात करीब ढाई बजे तूफानी हवाओं के साथ ओलों की बारिश शुरू हो गई। ओलों की बारिश व बिजली की कड़कड़ाहट से लोग घरों में दुबके रहे।

4 of 12
भंगवा चुंगी चौराहे पर बारिश से हुआ जलभराव। - फोटो : pratapgarh
पट्टी, लालगंज, कुंडा, मानधाता, कोहड़ौर, सड़वाचंद्रिका, गड़वारा, जेठवारा, मकूनपुर सहित जिले के उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी क्षेत्र में तूफानी ओलों की बारिश ने जमकर कहर ढाया। सड़कों, रास्तों, खेतों और घरों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई। तेज हवा चलने से दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। पेड़ गिरने से विद्युत पोल व तार टूट गए। इससे आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

5 of 12
संडवा चंडिका के उपाध्यायपुर में सोलर एनर्जी कोआपरेटिव डबलपमेंट का तेज हवा से टूटा शेड। - फोटो : pratapgarh
ओलों की बारिश से फसलें तहस-नहस हो र्गइं। शुक्रवार भोर में आंख खुली तो हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा था। अफरातफरी मची रही। ओलावृष्टि की सूचना पर प्रशासन में हड़कंच मच गया। विभागीय अधिकारियों की टीम दिनभर गांव-गांव भ्रमण करती रही।

विद्युत विभाग की टीमें आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं। दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। जिले के लालगंज, मानिकपुर और गड़वारा में शुक्रवार सुबह और दोपहर में भी ओले गिरने के साथ बारिश हुई। 
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : pratapgarh
कोहडौर के भुजैनिया गांव में तेज हवा व बारिश के दौरान टूटकर गिरा मोबाइल टावर।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : pratapgarh
कोहडौर में तेज हवा व बारिश के दौरान गिरा मुर्गी फार्म।

8 of 12
- फोटो : pratapgarh
गेशरगंज में रात में गिरे ओले।

9 of 12
- फोटो : pratapgarh
परियावां क्षेत्र में रात गिरे ओले।

10 of 12
मानधाता क्षेत्र में सड़क किनारे जमा बर्फ। - फोटो : pratapgarh
मानधाता क्षेत्र में सड़क किनारे जमा बर्फ।

11 of 12
- फोटो : pratapgarh
कोहडौर के मठिया गांव में घर पर गिरा पेड़।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : pratapgarh
अंतू के बैजलपुुर में तेज हवा के दौरान गिरे पेड़ से टूटा बिजली का तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें