फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: होली मनाने मामा के घर गए युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Mar 2020 10:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मृतक सुनील शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के रहने वाले ट्रक चालक की कंधई इलाके में स्थित उसके ननिहाल में गला रेतकर हत्या कर दी गई। कंधई के श्रीनाथपुर में बृहस्पतिवार की सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और मातहतों को घटना का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Murder
जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के नेवरहा निवासी सुनील कुमार शर्मा (26) पुत्र हृदयनारायण ट्रक चालक था। वह होली के पहले ट्रक लेकर घर आया था। कंधई थाना क्षेत्र के गांगपाटी निवासी राधेमोहन शर्मा उसके मामा हैं। जबकि पट्टी कोतवाली के बहुता निवासी नन्हेलाल शर्मा उसका दोस्त है। होली पर नन्हे अपने परिवार के साथ ससुराल श्रीनाथपुर आया था।
विज्ञापन

3 of 5
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
मंगलवार को सुनील अपने घर से ननिहाल आया था। बुधवार को वह वहां से निकला, लेकिन घर जाने के बजाय नन्हेलाल की ससुराल श्रीनाथपुर पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार सुनील गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर शाम सात बजे तक हुड़दंग करता रहा। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव श्रीनाथपुर में चाय की दुकान के पास मिला।

4 of 5
Crime Scene
जिसे देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। सूचना मिलने के बाद कंधई थानाध्यक्ष, सीओ पट्टी रमेशचंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्राइम - फोटो : demo
घटना की जानकारी मिलने पर रोती बिलखती मां सुज्जो देवी व भाई नीरज अस्पताल पहुंचे। इस मामले में नीरज की तहरीर पर पुलिस ने दोस्त नन्हेलाल शर्मा समेत तीन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। दोपहर बाद घटनास्थल का एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी पश्चिमी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें