फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: अगवा बेटी की सूरत में ऐसे मिली लाश की परिजनों के उड़ गए होश

Mon, 24 Feb 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सूरत में ट्रैक पर युवक युवती का शव मिलने के बाद काधरपुर जांच में पहुंचे सीओ रमेश चंद। - फोटो : pratapgarh
पट्टी इलाके से अगवा की गई बीए की छात्रा का शव सूरत में रेललाइन के किनारे मिला। बगल में ही उसे गायब करने के आरोपी युवक का भी शव बरामद हुआ। सूरत पुलिस ने मृतकों के पास से मिले पहचान पत्रों के आधार पर जिले की पुलिस को सूचना दी। पट्टी पुलिस की सूचना के बाद युवती के परिजन रोते-बिलखते सूरत रवाना हो गए। छात्रा को अगवा करने के आरोपी युवक के घर ताला लटक रहा था। उसके रिश्तेदारों को पुलिस ने सूचना दी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रज िस्टर में फोटो के साथ दर्ज नाम रिया पांडेय व शहबाज खान। - फोटो : pratapgarh
पट्टी कोतवाली के कांधरपुर की रहने वाली रिया पांडेय पुत्री कमलेश पांडेय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 30 जनवरी को गायब हो गई। कुछ दिनों तक तलाश करने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए सिसौरा के रहने वाले हिमांशु सिंह को नामजद करते हुए अपहरण की तहरीर दी थी। पुलिस ने 7 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इस बीच छात्रा की कंधई थाना क्षेत्र के सरखेलपुर निवासी शहबाज पुत्र भुल्लन और सरखेलपुर के प्रधान के पुत्र सुहैल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन

3 of 5
सूरत के किमपोसाम्बा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर मिले युवक युवती के शव से मिला सामान। - फोटो : pratapgarh
इस पर छात्रा के परिजनों ने सरखेलपुर के शहबाज, सुहैल, आफताब और खलील के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा के घरवालों ने आरोप लगाया कि सुहैल, आफताब और खलील ने रिया को अगवा किया और शहबाज के हाथ बेच दिया। उन्होंने रिया का धर्म परिवर्तन करने का भी आरोप लगाया। मामले को लेकर घरवालों ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह से मुलाकात कर पट्टी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

4 of 5
शहबाज खान (file photo) - फोटो : pratapgarh
तीन दिन पहले कैबिनेट मंत्री ने एसपी से बातकर जल्द आरोपियों को पकड़ने के साथ ही छात्रा को बरामद करने के लिए कहा था। इस बीच रविवार को गुजरात के सूरत शहर की पुलिस ने सूचना दी कि रिया पांडेय व शहबाज की लाश रेलवे लाइन पर मिली है। दोनों की तस्वीरों के साथ ही पहचान पत्र भी भेजा। पुलिस ने मामले की सूचना रिया व शहबाज के परिजनों को दी। उनकी मौत की खबर मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों का जमघट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया पांडेय ( file photo) - फोटो : pratapgarh
शहबाज के घर पर ताला लटक रहा था। ऐसे में पुलिस ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी देते हुए सूरत जाकर शव की शिनाख्त करने के लिए कहा। युवती के पिता कुछ लोगों के साथ सूरत के लिए रविवार को ही रवाना हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सूरत पुलिस ने दोनों के खुदकुशी की सूचना दी है। छानबीन में यह बात सामने आई थी कि दोनों कुछ दिन पहले घर से भागे थे। फिलहाल उनके परिवार के लोगों को घटनास्थल पर पुलिस के साथ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें