फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बेलपत्र अर्पित कर मांगीं मन्नतें 

Sat, 22 Feb 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
mahashivratri in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार को जलाभिषेक करने के लिए पौराणिक शिवालयों मेें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर, बम-बम के जयकारों व ओम नम: शिवाय के महामंत्र के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर दूध, भांग, धतूरा, मंदार आदि अर्पित कर भगवान शिव से मन्नत मांगी।
विज्ञापन

2 of 5
pratapgarh news - फोटो : prayagraj
सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी रही। पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। पौराणिक शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बाबा बेलखरनाथधाम में पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। वैदिक मंत्रों के बीच बाबा अवघड़दानी का विधि-विधान से पूजन हुआ। घंट-घड़ियाल व शंखनाद के बीच आरती और हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
आरती के बाद जलाभिषेक का क्र म शुरू हो गया। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भक्तों की अपार भीड़ थी। युवाओं व वृद्धों के बीच बच्चे भी भक्ति भावना से लबरेज दिखे। हर किसी की जुबान पर बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है और ओम नम: शिवाय के मंत्र गूंजते रहे। सुबह 10 बजे के बाद भक्तों की भीड़ और बढ़ गई। मंदिर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग व जाम से निजात के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।

4 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
बावजूद इसके वाहनों की लंबी कतार के चलते रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। भाजपा के कौशंाबी जिला प्रभारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, मंत्री प्रतिनिधि विनोद पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुार सिंह, ब्लाक कार्यकारिक प्रबंधक लोकेश श्रीवास्तव, राजमणि तिवारी ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। धाम परिसर में कुधई, पट्टी, आसपुर देवसरा, रानीगंज थाने की फोर्स के साथ ही एक कंपनी पीएसी की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
इसी तरह बाबा भयहरणनाथधाम में भी महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की भीड़ रही। बेलपत्र, भाग, धतूरा, दूध आदि अर्पित कर भक्तों ने मन्नतें मांगीं। मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक भक्तों की कतार लगी रही। इसी तरह शहर के बेल्हादेवी धाम, अष्टभुजा नगर, स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही। मांधाता क्षेत्र बबुरहा गांव स्थित शिव मंदिर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हर- हर, बम-बम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान ब्रम्हदेव मिश्र, राकेश मिश्र, वीएल पटेल, गंगा दीन पटेल, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें