फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार, हुआ करोड़ों का कारोबार

Fri, 13 Nov 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 8
धनतेरस के दौरान बाजारों में रही भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में धनतेरस पर सजा बाजार देखते ही देखते लुट गया। बृहस्पतिवार को शहर से गांव तक करोड़ों का कारोबार हुआ। एक दिन में ही दो हजार के करीब बाइक बिक गईं। इलेक्ट्रानिक उपकरण, सराफा, बर्तन, टीवी, बाइक, कार खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। देर रात तक ग्राहक दुकानों पर खरीदारी करते रहे। दुकानों पर इस कदर भीड़ थी कि दुकानदारों को एक पल भी फुर्सत नहीं मिल सकी। शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल रहा।
 
विज्ञापन

2 of 8
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

 चार करोड़ के बिक गए आभूषण

धनतेरस पर आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ बाजार में आई। महिलाएं व युवतियां एंटिक डिजाइन के बने आभूषण पसंद कर खरीदती रहीं। जिले में लगभग 4 करोड़ रुपये की ज्वैलरी की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ देख सराफा कारोबारी भी प्रसन्न नजर आए।
धनतेरस के लिए जिले के सराफा कारोबारियों ने कोयंबटूर व मुंबई की मशहूर डिजाइन वाली ज्वैलरी मंगाई थी।

 
विज्ञापन

3 of 8
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

खूब बिकीं बाइक,  करीब दो करोड़ के व्यापार का अनुमान

 जिले में बाइक की खरीदारी को लेकर एजेंसियों पर लोगों का सुबह से तांता लगा रहा। शहर और ग्रामीण इलाकों के सब डीलरों के पास ग्राहक मनपसंद बाइक खरीदते रहे। हीरो, टीवीएस और बजाज की एजेंसियों पर बाइक खरीदने वालों की भीड़ रही।

बृहस्पतिवार को बाइक खरीदने के लिए पहुंचने वाले दाम जानने के बजाए सीधे खरीदने पर जोर दे रहे थे। हालांकि एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी थी। शोरूम के अंदर और बाहर बाइक खड़ी की गई थी।

हीरो और टीवीएस में एजेंसी संचालकों ने अधिकांश बाइक को पहले से ही फिटिंग करके रखा था। एजेंसी पर पहुंचने वाले ग्राहक को सिर्फ रुपये जमा करने और कागज की औपचारिकता पूरी करनी थी। जिले में टीवीएस, हीरो, बजाज, होंडा की करीब 2000 हजार बाइक बिक गईं। 20 कारों की भी बिक्री हुई। जिले में करीब दो करोड़ के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

4 of 8
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

स्मार्ट टीवी, फ्रीज की भी खूब हुई खरीदारी


इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर नए फंक्शन में आई स्मार्ट टीवी व फ्रीज की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानों के प्रवेश द्वार पर ऑफर, छूट व नए आइटमों की जानकारी देने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। वहां पहुंचने पर पहले ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जा रही थी। इसके बाद उन्हें दुकान में प्रवेश दिया जा रहा था।

इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों के अनुसार स्मार्ट टीवी व फ्रीज पर लोग ज्यादा जोर दे रहे थे। शहर के बाबागंज से लेकर सदर बाजार, बलीपुर से लेकर राजापाल टंकी तक इलेक्ट्रानिक दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। गोयल फर्नीचर के प्रो. सुनील गोयल ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रानिक उपकरण का व्यापार करीब 2 करोड़ के पार रहा। बुकिंग के साथ ही नगद भुगतान कर ग्राहकों ने खरीदारी की।

 
विज्ञापन

5 of 8
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
तीन करोड़ के पार गया बर्तन का बाजार धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी को लेकर शहर के मशहूर ठठेरी बाजार में सुबह 9 बजे से ग्राहकों का रेला लगा रहा। पीतल, तांबे, स्टील के बर्तनों के साथ इंडक्सन, थ्री इन वन कूकर व शाही बर्तनों की खूब मांग रही।

जबकि तांबा व पीतल के बर्तन की खरीदारी में महज पूजन-अर्चन वाले बर्तनों की मांग रही। दुकानों पर ग्राहकों का रेला देख बर्तन व्यापारी सुबह से ही उत्साहित दिखे।

इस बार धनतेरस के पर्व पर व्यापारियों ने नए वेराइटी के बर्तन मंगा रखे थे। ठठेरी बाजार के बर्तन व्यापारी दिनेश सिंह दिन्नू ने बताया कि धनतेरस पर सुबह से शाम तक लगी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बर्तन का कारोबार तीन करोड़ के पार गया है। हापुड़, मुरादाबाद के बर्तनों की भी खूब मांग रही।
विज्ञापन

सूरत की साड़ियों को जयपुरिया लहंगा-चुनरी ने दी मात


धनतेरस पर शहर के पंजाबी मार्केट में जयपुरिया लहंगा व मायानगरी की चुनरी ने सूरत की सितारा जड़ी साड़ियों को मात दे दी। महिलाओं की पसंद जहां इस बार लहंगा-चुनरी रही तो वहीं युवाओं को लेनिन की शर्ट व पैंट खूब भाए। बाजार में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।

व्यापारियों द्वारा एक करोड़ के पार व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है। कपड़ा व्यापारी धनतेरस के पर्व की तैयारी को लेकर जयपुर, पुणे, सूरत, मायानगरी से महिलाओं एवं पुरुषों के लिए नए फैशन के अनुरूप कपड़े लाए थे। सुबह करीब दस बजे के बाद ग्राहकों का रेला उमड़ने लगा।

 
विज्ञापन

7 of 8
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

खूब बिकीं मोबाइल और लैपटॉप


धनतेरस पर मोबाइल के मार्केट में धूम मची रही। सुबह शटर खुलने के महज चंद मिनट बाद से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। शुरुआत में बुकिंग वाले ग्राहकों के आने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक दुकानों पर बुकिंग वालों का आना होता रहा।

दोपहर बाद बाजारों की रौनक बढ़ने लगी। सदर बाजार, पंजाबी मार्केट, राजापाल टंकी, भंगवाचुंगी सहित सभी छोटी-बड़ी दुकानों पर ग्राहक अपने पंसद की मोबाइल की डिमांड करते रहे।
विज्ञापन

8 of 8
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

देसी झालरों से चकाचौंध रहा बाजार


 धनतेरस पर देसी झालरों की चकाचौंध में चाइनीज झालरों का बाजार फीका रहा। 25 से लेकर 1000 हजार तक के झालर व टयूब लाइट, एलईडी लाइट, लालटेन, रडार सहित कई प्रकार के आइटमों की जमकर खरीदारी हुई। दुकानदारों के मुताबिक शहर से गांव तक 30 लाख से अधिक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें