फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

" अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह" मेडल पाकर स्वर्णिम आभा से दमक उठे मेधावियों के चेहरे    

Tue, 08 Sep 2020 08:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
यूपी बोर्ड परीक्षा-2020 की राज्य स्तरीय मेरिट में जगह बनाने वाले और जिले में प्रथम तीन में स्थान बनाने वो मेधावियों को मंगलवार को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
प्रयागराज के मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाले एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव के प्रांजल सिंह सहित 17 अन्य मेधावियों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं अमर उजाला ईयर बुक देकर सम्मानित किया। 
 
विज्ञापन

3 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
 प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि वह अपने भीतर की प्रतिस्पर्धा को कभी कम नहीं होने दें। मेहनत के बल पर अपनी क्षमता को और निखारा जाना चाहिए।

4 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

5 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
सम्मनित होने वालों में प्रयागराज से 10वीं में जिले के संयुक्त रूप से पहली और प्रदेश में आठवीं रैंक पाने वाले नमन एवं सृष्टि, जिले में दूसरी और प्रदेश में नौवीं रैंक पाने वाली गार्गी यादव एवं जिले में तीसरी और प्रदेश में 10वीं रैंक पाने वाली अल्का सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
इससे पहले प्रयागराज में 12वीं में जिले में पहले और प्रदेश में दूसरे स्थान पर आने वाले प्रांजल सिंह एवं तीसरे स्थान हासिल करने वाली आंचल मौर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

7 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
दूसरे स्थान पर आने वाली श्रेया सक्सेना अस्वस्थ होने के कारण इस समारोह में नहीं आ सकी।

8 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
मंडल के कौशाम्बी जिले से 10वीं में पहले स्थान पर आने वाले रितेश कुमार, दूसरे स्थान पर सागर, तीसरे स्थान पर ऋतु मिश्रा को सम्मानित किया गया।

9 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
जबकि, 12वीं में प्रथम स्थान बनाने वाली ऋतु त्रिपाठी, दूसरे स्थान पर साक्षी सिंह और तीसरे स्थान पर आने वाली प्रगति सिंह को सम्मानित किया गया।

10 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
इसी तरह प्रतापगढ़ जिले की मेरिट में प्रथम स्थान बनाने वाले10वीं के रोशन चौरसिया, दूसरा स्थान बनाने वाली वैष्णवी और तीसरे स्थान पर वैष्णवी उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

11 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
प्रतापगढ़ में 12वीं की जिले की मेरिट में पहले स्थान पर मनोज पाल एवं दूसरे स्थान पर दीपाली प्रजापति को सम्मानित किया गया।

12 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
समारोह में सम्मनित होने वाले छात्र- छात्राओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

13 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
पूरा आयोजन कोरोना के मानकों पूरा करते हुए किया गया।

14 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत अमर उजाला के संपादक मनोज कुमार मिश्र ने किया जबकि, धन्यवाद यूनिट हेड अरुण कुमार सिंह ने किया।

15 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को "मेधावी सम्मान समारोह" में मेधावियों को सम्मानित किया गया।

16 of 20

17 of 20

18 of 20
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : prayagraj
अमर उजाला की ओर से मंगलवार को  आयोजित "मेधावी सम्मान समारोह" में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने मेधावियों को सम्मानित किया।

19 of 20

20 of 20

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें