शहर के क्वारंटीन सेंटर मार्डन साइंस इंटर कालेज में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दोपहर में खाना कम पड़ गया। किसी को दो पूड़ी मिली तो किसी को चावल, दाल से ही काम चलाना पड़ा। हालांकि राजस्व कर्मियों ने दूसरी बार खाना बनवाकर सभी लोगों को वितरित कराया। इधर सुबह नाश्ता नहीं मिलने से क्वारंटीन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
जोगापुर मार्डन साइंस कालेज में क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए भोजन बनाते कर्मचारी।
- फोटो : pratapgarh
हरियाणा से आने वाले लोगों का सिलसिला अभी जारी है। मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह 78 और लोगों को शहर के मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। शहर में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। क्वारंटीन लोगों की संख्या अधिक होने पर बुधवार को खूब हंगामा हुआ। सुबह-शाम मिलने वाला नाश्ता बंद होने और दोपहर में कम भोजन मिलने से क्वारंटीन लोग नाराजगी जताने लगे।
विज्ञापन
3 of 5
जोगापुर क्वारंटीन सेंटर में आए लोेगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
- फोटो : pratapgarh
बुधवार को दोपहर में जब खाने का स्टाल लगा तो लोग थाली लेकर निकालने के लिए दौड़ पड़े। ऊपर हाल में सो रहे लोगों को आने में देर हो गई। तब तक खाना खत्म हो गया। किसी को पूड़ी मिली, तो किसी को दाल-चावल से ही काम चलाना पड़ा। जिन्हें नहीं मिला वह शोर मचाने लगे। इस पर राजस्वकर्मी पहुंचे और उन्हें जल्द खाना मिलने का भरोसा देकर शांत कराया। हालांकि आनन-फानन में खाना बना और बचे हुए लोगों को खिलाया गया।
4 of 5
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
इधर राजस्व कर्मियों का कहना था कि संत अंथोनी में बीस लोगों के सुबह आने के कारण खाना कम पड़ा था। अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
मंगलवार को देर रात प्रयागराज से 28 परीक्षार्थियों को लेकर पहुंचने वाली रोडवेज बस को संत अंथोनी इंटर कालेज में रोका गया। थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद देर रात सबको अभिभावकों के साथ भेजा गया। अंजली सिंह कोहंड़ौर, बीना और बेबी निवासी जोगापुर के परिजनों के देर से आने के कारण करीब साढ़े दस वह अपने घर गईं।