कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए शासन ने प्रदेश के 15 जिले को लॉक डाउन कर दिया है। जिसमे पड़ोसी जनपद प्रयागराज भी शामिल है। शासन द्वारा कभी भी बेल्हा को लॉक डाउन किया जा सकता है। जिसके खौफ से लोग रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं के साथ ही राशन खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे। शहर से लेकर गांव तक छोटी व बड़ी बाजार में लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
2 of 6
.जिला अस्पताल के सामने बाजार में रही चहल-पहल।
- फोटो : pratapgarh
जनता कर्फ्यू के साथ ही पड़ोसी जनपद प्रयागराज को शासन की ओर से रविवार की शाम 25 मार्च तक के लिए लाक डाउन कर दिया गया। ऐसी दशा में प्रयागराज की ओर कोई जा नहीं पा रहा है। उधर से लोगों को आने दिया जा रहा है। बेल्हा को भी लाकडाउन किसी भी समय किए जाने की आशंका को देखते हुए लोग दैनिक उपयोग वाली वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए सोमवार को बाजारों में डटे रहे।
विज्ञापन
3 of 6
पल्टन बाजार सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : pratapgarh
छोटी व बड़ी किराने की दुकानों से लोग दाल, गेहूं, आटा, चीनी, चाय की पत्ती, चावल, तेल, घी व मिर्च मसाला खरीदते के लिए भागदौड़ करते रहे। कांफेक्शनरी की दुकानों पर भी पैकेट बंद दूध व पाउडर लेने की होड़ लगी रही। बहुत से लोगों ने ग्रीन टी की भी खरीदारी की। जिला प्रशासन द्वारा भले ही लोगों को एक जगह एकत्र न होने व करीब-करीब खड़े न रहने का सलाह दिया गया था लेकिन बाजारों में लोग धक्कामुक्की करते नजर आए।
4 of 6
पंजाबी मार्केट गल्ला मंडी में जनता कर्फ्यू के बाद दुकानों पर ग्राहकों की लगी रही भीड़।
- फोटो : pratapgarh
शहर से लेकर गांव की बाजारों में किराने की दुकान खोलने वाले दुकानदार भी अपना आर्डर थोक दुकानदारों को थमा दिया था। किराना कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल राजू ने बताया कि फुटकर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार भी हर दिन की अपेक्षा कुछ अधिक सामग्री का आर्डर दिया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोग पहले से ही जीवन के लिए उपयोगी वस्तुए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
.बाबागंज में राजमार्ग पर वाहनों की रही भीड़।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए शासन ने कारोबारियों को दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को डंप करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शासन के आदेश के बावजूद थोक व फुटकर दुकानदार खाद्य सामग्री को डंप करना प्रारंभ कर दिया है।
दुकान व गोदाम के अलावा दूसरे स्थानों पर तेल, चीनी, दाल, गेहूं, आटा और चावल डंप किया जा रहा है। ताकि जांच के दौरान उनकी दुकान व गोदाम पर भारी मात्रा में घरेलू उपयोग वाली वस्तुएं न मिलें।
चौक बजाजा में बाजार में रही भीड़।
- फोटो : pratapgarh
शहर के गल्ला मंडी में सोमवार को फूलचंद्र के किराने की दुकान पर रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने पहुंचीं दो महिलाएं आपस में बातचीत कर रहीं थीं। सामान खरीद रहीं सुमन अपने बगल बैठी मोमिना से कहती है कि का करी दीदी कौनों दिन फिर बंदी हो जाइ, कर्फ्यू लगे तौ कौनाें बाहर तक न निकल पहिअय।
ऐसन में पहलेन से आटा, चावल व दाल खरीद लीन जाए। ताकि कर्फ्यू के दिनव मा समस्या न आवय। उसकी बात सुन मोमिना भी घरेलू उपयोग वाली सामान की मात्रा बढ़ा देती है।