फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में 80 ड्रेनों के दूषित पानी का प्रवाह रोका : स्मृति 

विज्ञापन
1 of 12
smriti irani - फोटो : pratapgarh
बलिया से चली गंगा यात्रा के गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचने पर कालाकांकर घाट पर पूरे विधिविधान से पूजन-अर्चन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला बाल विकास एवं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गंगा की सूरत बदल रही है। प्रदेश में गंगा तट बसीं 325 ग्राम पंचायतें पूरी तरह खुले में शौच से मुक्त हो गई हैं। गंगा में 80 ड्रेनों के दूषित पानी के प्रवाह को रोक दिया गया है। तटवर्ती इलाकों में शमशान घाटों पर एक लाख टन बेस वाटर निस्तारित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 12
smriti irani - फोटो : pratapgarh
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा यात्रा में गांव-गांव संस्कार दिखा। इससे हम आनंदित होते हैं। जब माताएं-बहनें पूजा की थाली लेकर आती हैं और तिलक लगाती हैं तो हमें अपनी सभ्यता याद आती है। जिस पर राष्ट्र गर्व करता है। केंद्रीय मंत्री ने कालाकांकर घाट का जिक्र करते हुए कहा कि हम उस तट पर हैं जिसने इतिहास देखा। जिसे विश्व ने माना कि भारत में वो ताकत थी कि जिसने अंग्रेजों की हिंसा के आगे अहिंसा से आजादी हासिल कर ली। इसी तट से महात्मा गांधी ने स्वराज्य और स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों को ललकारा था। बापू की पुण्यतिथि पर उसकी शान में यात्रा पहुंची है जिसे उन्होंने मां माना और उसकी पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे योजना के जरिए मां गंगा को अविरल बनाने का संकल्प लिया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे पूरा करने में जुटे हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 12
smriti irani - फोटो : pratapgarh
कालाकांकर घाट पर गंगा निर्मल यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गंगा की बात करते हुए दिल्ली के शाहीनबाग के बहाने सीएए का विरोध करने वालों और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। स्मृति ने कहा कि एक संस्कार यह है कि गंगा यात्रा के दौरान गांव-गांव माताएं-बहनें तिलक लगा रही हैं और दूसरा संस्कार दिल्ली के शाहीनबाग में देखने को मिलता है। जिस गंगा को पूजते हैं उसे टूकड़े करने की बात करते हैं। कांग्रेस राष्ट्र को तोड़ने की बात करती है, उससे गंगा के लिए कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

4 of 12
smriti irani - फोटो : pratapgarh
स्मृति ईरानी ने कहा कि जो लोग शाहीनबाग में बैठे हैं और हिंदुस्तान को तोड़ने और कलंकित करने की बात कहते हैं, यह काम हिंदुस्तानी का नहीं हो सकता है। देश की फौज को धिक्कारने वाले हिंदुस्तानी नहीं हो सकते हैं। ये खाते हैं देश का और गाते हैं किसी और का। मैं मां गंगा से इन लोगों के लिए सद्बुद्धि मांग रही हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में डाल दिया। मैं अमेठी से सांसद हूं। वहां के लोगों से पूछिए, साठ साल तक वहां विकास थम गया था।
विज्ञापन

5 of 12
dinesh sharma - फोटो : pratapgarh

प्रयागराज से कौशाम्बी के रास्ते गंगा यात्रा लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कालाकांकर घाट पर गंगा पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा यात्रा का यह अभियान सिर्फ फोटो खिंचवाने या नदी से थोड़ी गंदगी निकालने के लिए नहीं है। गंगा को अविरल, निर्मल बनाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तपस्या के समान गंगा को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संकल्प को पूरा करने की ठानी है। 
विज्ञापन

6 of 12
dinesh sharma - फोटो : pratapgarh
डिप्टी सीएम ने कहा कि गंगा अर्थव्यवस्था से भी जुड़ी हैं। गंगा को लेकर चलाए जा रहे अभियान का सीधा जुड़ाव रोजगार सृजन से भी है। गंगा के किनारे जैविक ख्ेाती होने का लाभ किसानों को मिलेगा। गंगा मैदान, वेलनेस सेंटर समेत अन्य योजनाओं से भी रोजगार सृजन होगा। पहले गंगा में सीवर का दूषित पानी गिरता था। अब जगह-जगह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू किए गए हैं। कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन हुआ है। गंगा को लेकर लोगों में जागरूकता और उसे अविरल बनाने का संकल्प बढ़ रहा है। यही कारण है कि गंगा यात्रा में भारी भीड़ उमड़ रही है। हमारा संकल्प पूरा होगा। 
विज्ञापन

7 of 12
ganga yatra - फोटो : pratapgarh

प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू की गई गंगा यात्रा पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने उन पर करारा हमला बोला। डिप्टी सीएम ने अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री गंगा यात्रा को इवेंट मैनेजमेंट बता रहे हैं। यह उनके लिए शिगूफा होगा। हमारे लिए संकल्प है। अपनी इसी सोच के कारण वह गर्त में जा रहे हैं। वह परेशान हैं कि गंगा यात्रा में भीड़ कहां से आ रही है। वे लोग आ रहे हैं जो चैतन्य हैं। गंगा में आस्था रखते हैं, विश्वास रखते हैं। निश्चित ही हमारा संकल्प पूरा होगा। 
इनसेट 
 

8 of 12
ganga yatra - फोटो : pratapgarh
गंगा, गाय और धरती के साथ भारत माता का लगवाया जयकारा 
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि हमारी चार माताएं हैं। गंगा, गाय धरती और भारत माता। उन्होंने जनसभा में जुटे लोगों से बारी-बारी से गंगा, गाय धरती और भारत माता के जयकारे लगवाए। 


 

9 of 12
ganga yatra - फोटो : pratapgarh
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि गंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं रहेगी। यह ऐतिहासिक होने के साथ-साथ जनता के लिए प्रेरणादायक बनेगी। जिससे देश की सभ्यता व संस्कृति की अलग पहचान दिखाई दे। इसके लिए जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। कुल 1358 किमी की गंगा यात्रा है। जिसमे 27 जनपद शामिल हैं। गंगा यात्रा 29 नगर पंचायतों व 1308 ग्राम पंचायतों से गुजर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली गंगा यात्रा को अर्थ प्रबंधन से जोड़ा गया है। इसी दौरान आयुष्मान कार्ड, पशु आरोग्य शिविर, पेंशन आदि के जरिए जनता के हित में कार्य भी हो रहा है। इस यात्रा के दौरान गंगा तट पर मौजूद विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने का काम किया जा रहा है। गंगा मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। आधुनिक शमशान घाट भी बनाए जा रहे हैं। लोगोें को अध्यात्मिक व संस्कृति से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

10 of 12
ganga yatra - फोटो : pratapgarh
 गंगा यात्रा के मौके पर सूचना और जनसंपर्क विभाग की तरफ से कालाकांकर घाट पर लगाई गई प्रदर्शनी में विकास और सरकार की झलक दिखाई गई थी। प्रदर्शनी में जिले से प्रदेश तक में हुए कार्यों के साथ ही गंगा पर अब तक हुए काम के बार में भी विस्तार से जानकारी दी गई थी। 
आपरेशन कायाकल्प, बदलता प्रतापगढ़ के जरिए जिले के बदले प्राथमिक स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षा और खेलकूद में जनपद की उपलब्धियों को प्रमुखता के साथ गिनाया गया था। अविरल एवं निर्मल गंगा की झलक दिखलाने के साथ ही इसके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बताया गया था। 
प्रदर्शनी के जरिए यह बताने की कोशिश की गई थी कि गंगा में प्रदूषण, टेनरियों और फैक्ट्रियों का कचरा जाने से रोकने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए। गंगा यात्रा की पूरी जानकारी देने के साथ ही इसका धार्मिक और आर्थिक महत्व बताया गया था। प्रदर्शनी में लगी एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा आरती दिखाई जा रही थी। 

11 of 12
ganga yatra - फोटो : pratapgarh

गंगा यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कालाकांकर घाट पर विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल भी लगाए गए थे। आंवले के उत्पाद के साथ राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना शिविर, बाल विकास एवं पुष्टाहार और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के शिविर भी लगे थे। कठपुतली नृत्य भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना था। 
 
विज्ञापन

12 of 12
ganga yatra - फोटो : pratapgarh

स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच और इलाज 
कालाकांकर घाट पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया था। जिसमें मरीजों को जांच करने के साथ ही उनका इलाज किया जा रहा था। जरूरी दवाएं भी दी जा रही थीं। 

घाट पर लगाई गई थीं नमामि गंगे की नावें 
कालाकांकर घाट पर बड़ी संख्या में नमामि गंगा योजना के तहत नावें भी लगाई गई थीं। किसी भी तरह के हादसे को रेाकने के लिए उन पर लाइफ जैकेट के साथ गोताखोर और नाविक भी थे। 
 
पूजा के लिए बना था शानदार घाट 
गंगा यात्रा के दौरान गंगा पूजन के लिए बालू की बोरियों से सिंचाई विभाग ने शानदार घाट तैयार किया था। इसे चारों तरफ से फूलों से सजाया गया था। ऊपर भी फूल और मालाएं थीं। जिसकी छटा देखते ही बन रही थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डिप्टी सीएम के साथ यहीं गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें