जिले में 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए सुरक्षा कर्मियों को शपथ दिलाई। तिरंगे के रंग में रंगे बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि भारत के गणतंत्र को मजबूत करने में पुलिस बल एवं जवानों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की मेहनत को देखकर मृतक पुलिस कर्मियों के आश्रितों को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल डायल 112 की पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
पुलिस लाइन में आयोजित परेड का कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया और कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में पुलिस रेडियो पेट्रोल की वज्र वाहन टीम, अग्निशमन टीम, पेट्रोलिंग मोटर साइकिल सवारों के अलावा पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी, महिला पुलिस की टीम शामिल थी। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रभात एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, कृपालु बालिका इंटर कालेज कुंडा, न्यू एंजिल्स गर्ल्स इंटर कालेज, एमबीएस स्कूल, अवध गर्ल्स इंटर कालेज, रिवर डेल पब्लिक स्कूल, डाल्फिन पब्लिक स्कूल, आनंदवन हाईस्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, ओम इंस्टीट्यूट, संगम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
4 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर एसपी अभिषेक सिंह को गोल्ड मेडल देते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
कैबिनेट मंत्री ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को डीजीपी से प्रदत्त गोल्ड मेडल, प्रभारी निरीक्षक जेठवारा विनोद कुमार यादव को रजत मेडल, आरक्षी विकास तिवारी कार्यालय क्षेत्राधिकारी को रजत मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
5 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर विनोद यादव में मेडल प्रदान करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
परेड में सर्वश्रेष्ठ टोली में प्रथम स्थान पुलिस लाइन टोली कमांडर धर्मेंद्र सिंह, द्वितीय स्थान महिला पुलिस कमांडर आशा सचान तथा तृतीय स्थान पुलिस कार्यालय कमांडर अनुज यादव को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
6 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सिपाही विकास तिवारी को प्रसंशा पत्र देते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्याम सुंदर शुक्ल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक सदर राजकुमार पाल, एडीएम शत्रोहन वैश्य, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देते पुलिस कर्मी।
- फोटो : pratapgarh
थ्री-नाट-थ्री राइफल का अब नहीं होगा प्रयोग
कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में थ्री-नाट-थ्री राइफल की विदाई कर दी। अब इसका प्रयोग नहीं किया जाएगा। अब इसके स्थान पर इनसास राइफल का प्रयोग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया।
8 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सरस्वती वंदना करती संस्कार ग्लोबल की छात्राएं।
- फोटो : pratapgarh
71वें गणतंत्र दिवस पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में मरीजों को और जिला कारागार के बंदियों को फल वितरण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। महिला अस्पताल में लिफ्ट की शुरुआत की। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत बडनपुर में पहुंचकर पंचायत लर्निंग सेंटर का लोकार्पण किया।
9 of 14
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : pratapgarh
पुलिस विभाग ने बदल दिया कैबिनेट मंत्री का विभाग
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में एसपी ने आयोजित किया था। जिसमें कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया था। विभाग ने अपने आमंत्रण पत्र में कैबिनेट मंत्री का विभाग ही बदल दिया। वर्तमान में मोती सिंह के पास ग्राम्य विकास विभाग है, जबकि कार्ड में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लिखा गया था। इस पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी भी प्रकट की थी।
10 of 14
डाल्फिन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश भक्ति गीत पर नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : pratapgarh
..
11 of 14
साकेत गर्ल्स कालेज में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर उद्घाटन पर अरूणाचल का लोकनृत्य करते कलाकार।
- फोटो : pratapgarh
..
12 of 14
पूर्वी सहोदरपुर स्थित एकता पब्लिक स्कूल से गणतंत्र दिवस पर निकली प्रभात फेरी में सजी झांकी।
- फोटो : pratapgarh
..
13 of 14
गणतंत्र दिवस पर वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल से बच्चों द्वारा निकली प्रभात फेरी।
- फोटो : pratapgarh