फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के गांव बने टापू: यूपी में बाढ़ से कई इलाके प्रभावित, घरों में बाढ़ का पानी; लोग बेघर, अफसर होटलों में

Tue, 02 Sep 2025 09:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मैदानी क्षेत्र के अलावा पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद जिले से गुजरने वाली नदियां उफना गई हैं। वनबसा बैराज से शारदा नदी में मंगलवार शाम तक 1.88 लाख क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए। आबादी क्षेत्र में पानी घुस गया। 
विज्ञापन
1 of 7
लोग हुए घरो में कैद - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कई इलाके शहर हो या गांव हर ओर बारिश और बाढ़ का पानी भरा है। रास्ते जलमग्न और खेतों में फसलें बर्बाद होने लगी हैं। लोग घरों और छतों पर फंसे हैं। मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। देवहा नदी उफनाने से मंगलवार सुबह तड़के से शहर और उससे सटे निचले इलाकों के हालात बिगड़ गए। टनकपुर हाईवे से लेकर निचले इलाके की कई कॉलोनी और अन्य इलाकों में दो से तीन फुट पानी भर गया है। शारदा और सहायक नदी जगबूड़ा कई गांवों में कहर बरपा रही है। पूरनपुर, कलीनगर, अमरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा, मझोला आदि सभी इलाके प्रभावित हैं।

बिगड़ते हालात को देख एसपी अभिषेक यादव, एडीएम ऋतु पूनिया और अन्य अफसर सड़कों पर उतरे और टीमों को अलर्ट किया। मोहल्ला बेनी चौधरी में फंसे लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

2 of 7
गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
मैदानी इलाकों में उफनाईं नदियां
मैदानी क्षेत्र के अलावा पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद जिले से गुजरने वाली नदियां उफना गई हैं। वनबसा बैराज से शारदा नदी में मंगलवार शाम तक 1.88 लाख क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए। आबादी क्षेत्र में पानी घुस गया। वहीं सोमवार रात ड्यूनी डैम से देवहा में 55 हजार क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई। मंगलवार सुबह पानी का असर देखने को मिला। शहर के सिविल लाइन चौकी के पास टनकपुर हाईवे पर दो-तीन फुट तक पानी चला। इससे पीटीआर के आवासीय क्षेत्र, आफिसर्स कॉलोनी, कलक्ट्रेट मार्ग, जेल रोड पूरी तरह जलमग्न रहा।
विज्ञापन

3 of 7
भारी परेशानी में गुजर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
इसके अलावा पीलीभीत के बेनी चौधरी, चंदोई मार्ग, नावकूड क्षेत्र में भी दो-तीन फुट पानी भर गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस-प्रशासन की टीम अलर्ट रहीं। एसपी ने चंदोई मार्ग, बह्मचारी घाट, मोहल्ला बेनी चौधरी पहुंचकर स्थिति को परखा और टीमों को जरूरी निर्देश दिए। हालांकि मंगलवार शाम तक देवहा का जलस्तर 47,625 क्यूसेक तक पहुंच गया।

4 of 7
उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला
टापू बने बेनीचौधरी और नावकूड़ के कई घर
देवहा और खकरा नदी का जलस्तर बढ़ने से सबसे अधिक असर शहर के मोहल्ला बेनीचौधरी व शहर से सटे नावकूड़, चंदोई गांव में देखा गया। बेनीचौधरी में देवहा नदी के किनारे बसे करीब 20 घर टापू बन गए। कुछ परिवारों को पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं कुछ लोगों ने घर की छतों पर शरण ली। नावकूड़ इलाके में भी करीब 50 घर पानी भरने से टापू बन गए। लोगों ने जरूरी सामान के साथ छतों की शरण ली।
विज्ञापन

5 of 7
गांवों में चले नाव - फोटो : अमर उजाला
मार्गों पर जलभराव देख बंद कराया दो पहिया वाहनों का आवागमन
टनकपुर मार्ग पर पानी का तेज बहाव देख पुलिस अलर्ट हुई। दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। इसके अलावा चंदोई भिकारीपुर और नावकूड मार्ग पर भी आवागमन बंद किया गया। पुलिस की टीमें यहां मौजूद रहीं। परेशानी के बीच लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बाइक व अन्य दो पहिया वाहनों को पार कराने की कवायद शुरू की। शहर के ईदगाह मार्ग पर भी जलभराव होने से आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

6 of 7
घरों में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
अफसरों ने होटलों में ली शरण
ऑफिसर्स कॉलोनी में जलभराव होने से व्यवस्था बिगड़ गई। अधिकारियों के घरों में पानी पहुंच गया। दो-तीन फुट तक पानी घुसने से जरूरी सामान को सुरक्षित रखने के साथ ही अधिकारियों ने होटलों की शरण ली। दिन भर पानी का दबाव बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सड़क पर उतरे अफसर - फोटो : अमर उजाला
शहर के कई मोहल्लों में देर शाम तक भरा रहा पानी
मंगलवार सुबह दस बजे बारिश थमने के बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की। कुछ घंटे बाद गांधी स्टेडियम, स्टेशन मार्ग, साहूकारा व बाजार का पानी निकल गया। मगर वल्लभनगर, अशोक कॉलोनी, गंगोत्रीपुरम, गोदावरी स्टेट, अवध नगर सहित कई मोहल्लों में देर शाम तक जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के साथ पालिका की टीम नालों की सफाई करती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें