फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: पति-पत्नी को ई-रिक्शा से खींचा... फिर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, कटी उंगली देख दहल उठे लोग

Tue, 26 Apr 2022 09:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में क्राइम की घटनाएं बढ़ने से पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मेरठ के बाद अब मुजफ्फरनगर में मंगलवार को दिनदहाड़े दंपती को चाकू से गोदकर मार डाला। घटनास्थल पर कटी उंगली देख हर कोई दहल उठा। 

मुजफ्फरनगर जनपद में जानसठ के खलवाड़ा-मेहलकी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से खींचकर हरपाल सैनी (50) और उसकी पत्नी कौशल (48) की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। बताया गया कि बदमाशों ने आखिरी सांस तक ताबड़तोड़ वार किए। मृतक हरपाल हत्या के मुकदमे में नामजद था और अदालत में पेश होकर वापस ससुराल लौट रहा था। बदमाश मास्क लगाए हुए थे। सुपारी देकर हत्या कराए जाने की आशंका है। मौके पर एक उंगली कटी मिली है, जिसे किसी हमलावर की ही मानी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मंसरपुर के जोहरा गांव निवासी हरपाल अपने पड़ोस के ही युवक की हत्या के मुकदमे में नामजद था। जमानत के बाद वह अपनी ससुराल खलवाड़ा में रह रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मंगलवार को पत्नी के साथ अदालत से घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे जानसठ के गढ़ी तिराहे से ई-रिक्शा में सवार हुए। खलवाड़ा से लगभग 750 मीटर पहले पीर के पास बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाकर दंपती को नीचे खींच लिया। हरपाल पर चाकू से वार किए। हरपाल ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ाकर नृशंस हत्या कर दी। 

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं पत्नी कौशल ने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया, तो दस कदम की दूरी पर उसे भी दबोच लिया। उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बदमाशों ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder in Muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें