फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें

Tue, 02 Feb 2021 01:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
लाल किले पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर हुए उपद्रव में मुजफ्फरनगर के एक कद्दावर नेता समेत कई लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है। बताया गया कि दिल्ली पुलिस की जांच में चिन्हित हुए अधिकांश लोग बागपत जनपद से जुड़े दल से हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली : प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : PTI
मुजफ्फरनगर जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग किसान आंदोलन में गत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान भीड़ ने दिल्ली में जमकर हंगामा करते हुए लाल किले तक पहुंचकर वहां उपद्रव भी किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शन के दौरान पलट गया ट्रैक्टर - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि उपद्रव में मुजफ्फरनगर के एक दल से जुड़े कुछ नेता व कार्यकर्ता भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो से इन्हें चिन्हित किया गया है। हालांकि एसएसपी मुजफ्फरनगर ने अभी इस बात की पुष्टी नहीं की है। उनका कहना कि अगर ऐसा सच है तो दिल्ली पुलिस की जांच में सहयोग किया जाएगा।  

4 of 5
किसान प्रदर्शन - फोटो : Video Grab
सूत्रों की मानें तो इनमें दल से जुड़े एक नेता का चालक है, जो बुढ़ाना क्षेत्र में सक्रिय है। इसके साथ ही दल से जुड़े एक पूर्व मंत्री रहे कद्दावर नेता का नाम भी दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है, जो लाल किले पर उपद्रव के दौरान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि उक्त कद्दावर नेता घटना के समय लालकिले पर अपने मोबाइल से फेसबुक पर लाइव था, जिसने बवाल होने के बाद यह लाइव क्लिप डिलीट कर दी थी। दिल्ली पुलिस अब इन सभी चिन्हित हुए लोगों को नोटिस भेजकर जवाब तलब कर रही है, जिससे जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। 

वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी इस तरह का मामला नहीं है। यदि दिल्ली पुलिस उनसे इस बारे में संपर्क करती है तो जांच में पूरी तरह सहयोग किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें