फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’

Fri, 05 Aug 2022 12:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आईं यू-ट्यूब गायिका फरमानी नाज ने अब ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’ नाम से भजन रिकॉर्ड किया है। जल्द ही उनके यू-ट्यूब चैनल पर यह भजन अपलोड किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी फरमानी नाज ने अपनी दमदार आवाज से नई पहचान बनाई है। यू-ट्यूब पर फरमानी की आवाज को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर फरमानी नाज को विरोध झेलना पड़ा। उलमा ने उनके इस तरह गाने पर सवाल उठाया था। इस पर फरमानी का कहना था कि वह सिर्फ एक कलाकार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फरमानी नाज - फोटो : फाइल फोटो
गायिका फरमानी नाज और उनके भाई फरमान नाज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले अब वह हरे कृष्णा हरे कृष्णा भजन रिलीज करेंगे। गाने को रिकॉर्ड कर लिया गया है। संभवत: यह भजन शुक्रवार को रिलीज हो सकता है।

4 of 5
परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala
मदीने पर भी गाई नज्म
गायक फरमान नाज ने बताया कि दो नज्म भी जल्द रिलीज होंगी। इनमें शहर-ए-मदीना और अन्य एक नज्म शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरमानी नाज - फोटो : अमर उजाला
फरमानी के नाम से कर दिया फर्जी ट्वीट
दो दिन पहले फरमानी नाज के नाम से धर्म को लेकर टिप्पणी करते हुए फर्जी ट्वीट जारी कर दिया गया। इसका बुधवार को खुद फरमानी नाज ने वीडियो जारी कर खंडन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें