फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार

Wed, 01 Jun 2022 12:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मूसेवाला की हत्या का यूपी कनेक्शन सामने आया है, मामले में मेरठ के बाद एक और जिले का नाम जुड़ रहा है। एक तरफ पुलिस पश्चिमी यूपी में लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। वहीं हथियारों को लेकर भी पुलिस की छानबीन तेज हो गई। मूसेवाला की हत्या प्रकरण में एक वीडियो ने अधिकारियों को हैरान कर दिया है। दरअसल, हत्या में प्रयुक्त हथियारों को वेस्ट यूपी के अपराधी से खरीदा गया।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मेरठ पुलिस भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सनी काकरान, अतुल जाट के अलावा उनके साथियों की तलाश में जुट गई है। लॉरेंस गैंग से कौन-कौन जुड़े हैं? पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए सोनीपत जेल में सनी, अतुल और नसीरुद्दीन को रिमांड पर लेने की तैयारी तेज कर दी है। ये तीनों कंकरखेड़ा स्थित पावली खुर्द गांव निवासी एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की हत्या में आरोपी हैं।
विज्ञापन

2 of 9
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
पंजाब पुलिस के खुलासे का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें इस हत्याकांड के लिए लॉरेंस विश्नोई गैंग के बदमाशों ने हथियार सुंदर नाम के अपराधी से लेना बताया है। सुंदर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव का रहने वाला है और लंबे समय से भूमिगत है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गायक की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में गायक की गाड़ी पर 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई। हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने वारदात का खुलासा किया, जिसके बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। 

 

4 of 9
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल फोटो
वायरल हो रहे वीडियो में पंजाब पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं कि हथियार यूपी के मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं और यहीं का सुंदर वारदात में शामिल रहा है। वीडियो स्थानीय पुलिस तक पहुंचा तो पड़ताल शुरू हुई। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि पंजाब पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। वीडियो के आधार पर वह पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 9
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला
कुर्की के बाद यूसुफपुर से भाग गया था सुंदर
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि भोपा क्षेत्र के युसूफपुर गांव का रहने वाला सुंदर कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। हत्या के अलावा अन्य कई मुकदमे भी उस पर दर्ज हैं। करीब सात साल पहले पुलिस ने उसके घर की कुर्की की थी, जिसके बाद से सुंदर लापता है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं यही सुंदर तो वारदात में शामिल नहीं रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
एके-47 के साथ पकड़ा गया था पिंटू माजरा
पिछले दिनों ही शामली में मुजफ्फरनगर के अलावलपुर माजरा गांव का रहने वाला पिंटू माजरा एके-47 और बड़ी संख्या में कारतूसों के साथ पकड़ा गया था। 
विज्ञापन

7 of 9
लॉरेंस विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक की हत्या में एएन-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हथियार मुजफ्फरनगर से खरीदे गए हैं। सवाल यह है कि रूसी राइफल का सौदागर जिले में कौन है? वारदात करने वाले गैंग से जिले का क्या ताल्लुक है ?

8 of 9
आरोपी सनी काकरान - फोटो : amar ujala
सनी काकरान और अतुल जाट का भी विश्नोई गैंग से लिंक 
मूसेवाला के हत्यारोपियों को कार मुहैया कराने वाले आरोपी मनप्रीत निवासी ढैपई फरीदकोट को पंजाब पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग से मेरठ के बदमाश सनी काकरान, अतुल जाट भी जुड़े थे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में वेस्ट के बदमाश शामिल थे या नहीं, इसकी भी पंजाब पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
मूसेवाला की हत्या के मामले में वीडियो में दिखी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जिले में आए दिन तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी जाती हैं। मुजफ्फरनगर से एके-47 भी पकड़ी जा चुकी है, लेकिन अब एएन-94 की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस वीडियो का सच जानने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें