फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ धोने की चाह में जिंदगी से धोया हाथ: गंगनहर में डूबी छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, किनारे खड़े परिजनों की आंखे पथराईं   

Wed, 11 May 2022 05:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
गंगनहर में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के मीरापुर थानाक्षेत्र में गंगनहर में हुए हादसे में एक छात्रा डूब गई। छात्रा के डूबने की सूचना पर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कई ग्रामीण नहर में कूद गए और छात्रा को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की तलाश कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
 
कई घंटे की मशक्कत के बावजूद देर रात तक छात्रा मिल नही सकी। बुधवार सुबह फिर से छात्रा की तलाश में अभियान चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं किनारे पर मौजूद छात्रा के परिजनों की रो-रोकर आंखें तक पथरा गईं। परिजन बेटी के मिलने की आस में टकटकी लगाए नहर की ओर देखते रहे।
 
दरअसल, क्षेत्र के नया गांव भूम्मा निवासी बीएससी की छात्रा स्वाति (19) का हाथ धोते समय पैर फिसल गया और वह गंगनहर में गिर गई। पानी का तेज बहाव होने के कारण वह संभल नही सकी और गंग नहर में डूब गई।
विज्ञापन

2 of 5
गंगनहर में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के नया गांव भूम्मा निवासी हरबीर के खेत कुतुबपुर गंग नहर के पास है। मंगलवार की शाम हरबीर परिवार के साथ अपने खेतों पर कार्य कर रहा था। हरबीर के साथ मीरापुर के आइपीइटी कालेज की बीएससी प्रथम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रही उसकी छोटी पुत्री स्वाति (19) व उनकी बडी पुत्री ज्योति (23) भी खेत पर कार्य कर रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
गंगनहर में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala
खेत का कार्य पूरा होने के बाद दोनों बहनें अपने हाथ धोने के लिए खेतों के पास गंग नहर पर पहुंच गईं। हाथ धोते समय स्वाति का पैर फिसल गया और वह गंग नहर में गिर गई। यह देखकर उसकी बडी बहन ज्योति ने शोर मचा दिया। 

 

4 of 5
गंगनहर में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala
शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर जा पहुंचे और युवती की गंग नहर में तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बावजूद स्वाति का कोई सुराग नही लग सका। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

ग्रामीणों की मदद से युवती की गंग नहर में तलाश की। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी युवती का कोई सुराग नही लग सका। पुलिस द्वारा गोताखोरों को मौके पर बुलाने के लिए सूचना कराई गई। देर रात तक भी सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगनहर में तलाश करते गोताखोर - फोटो : amar ujala
पुलिस व ग्रामीण युवती की गंग नहर में तलाश कर रहे हैं। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद है। छात्रा को डूबे 15 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं। परिजन बेहद चिंतित है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रात में प्रकाश व्यवस्था कर छात्रा की तलाश कराई गई लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद मेरठ से गोताखोरों को बुलाया गया और छात्रा की तलाश कराई गई, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें