मुजफ्फरनगर केबुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावतपुर के जंगल में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर रिहान घायल हो गया। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक पुलिसकर्मी रोहित भी जख्मी हो गया। वहीं, घायल बदमाश का दूसरा साथी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जेे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
इंस्पेक्टर मगन वीर सिंह गिल बुधवार को पुलिस बल के साथ बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल फोन पर उन्हें बाइक पर दो बदमाशों के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई।