मुजफ्फरनगर का नई मंडी क्षेत्र का गांधीनगर मोहल्ला, यहां मंगलवार शाम हुई हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कक्षा 11 की छात्रा ने जिस जिस प्रेमी पर भरोसा किया, उसी ने पहले युवती की आबरू तार तार की और फिर उसे बदनाम करने पर उतारू हो गया। प्यार में छली गई युवती इस कदर आहत हुई कि उसने खुद को दी ऐसी खौफनाक सजा कि मौके का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
2 of 7
suicide, muzaffarnagar news
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर कक्षा 11 की छात्रा पैर लटकाकर बैठी हुई थी। नीचे खड़े परिजन बेटी से नीचे बेटी से बार बार नीचे आने की गुहार लगा रहे थे लेकिन प्यार में छली गई युवती इस कदर आहत थी कि उसने परिजनों को उपर न आने की चेतावनी दे डाली, परिजनों ने सीढ़ियों से उपर जाकर बेटी को वापस लाने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही वह धम्म से नीचे कूद गई।
विज्ञापन
3 of 7
suicide, muzaffarnagar news
- फोटो : amar ujala
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी छात्रा प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़कर काफी देर तक सीढ़ियों पर बैठी रही। टंकी के नीचे खड़े परिजन व अन्य लोग लगातार छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन छात्रा ने नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
4 of 7
suicide news, muzaffarnagar
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि क्षेत्र निवासी छात्रा का काफी समय से कूकड़ा निवासी तुषार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रेमी ने उसे बरगलाकर उससे संबंध बना लिए थे। इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद से ही आरोपी प्रेमी उक्त फोटो के दम पर छात्रा को ब्लैकमेल करता आ रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
suicide, muzaffarnagar news
- फोटो : amar ujala
छात्रा का कहना था कि प्रेमी अपने दोस्तों को भी उक्त आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम कर रहा थाए जिससे वह काफी तनाव में थी। इसी से आहत होकर आखिरकार मंगलवार शाम छात्रा मोहल्ले में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर जाकर सीढ़ियों पर पैर लटकाकर बैठ गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व अन्य लोग मौके पर जा पहुंचे और छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
6 of 7
suicide, muzaffarnagar news
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने टंकी पर चढ़कर छात्रा तक पहुंचने का भी प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने नीचे कूदने की धमकी देकर उन्हें रोक दिया। करीब 20 मिनट तक बेबस परिजन छात्रा से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पीड़िता ने उनकी गुहार को दरकिनार कर टंकी से नीचे छलांग लगा दी। इससे सकते में आए परिजन तत्काल छात्रा को एक बाइक पर बैठाकर निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कुछ दिन पूर्व हुआ था दोनों पक्षों में समझौता
छात्रा ने प्रेमी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर कुछ दिन पूर्व परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि इसे लेकर दोनों पक्षों की बैठक भी हुई थी, जिसमें प्रेमी ने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही थी। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी ने फिर से छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था, जिससे छात्रा इस कदर आहत हुई कि आखिरकार मौत को गले लगा बैठी।
सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि गांधीनगर में छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या की है, जिसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले में आरोपी प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर लिया है।