फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी का खुलासा, सरगना सहित पांच सदस्य गिरफ्तार, 600 क्लाइंट रडार पर

Fri, 22 May 2026 09:30 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस और एसओजी ने मोरना में एक घर में छापा मारकर बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टेबाजी के गोरखधंधे का खुलासा कर दिया। ये लोग चार यूजर आईडी इस्तेमाल करते थे। इनके करीब 600 क्लाइंट थे, जो सट्टा लगाते थे। 
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैच पर सट्टा खेलने वाले गिरोह के सरगना मोरना निवासी परवेज सहित पांच आरोपियों को मोरना से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लाख रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक टैबलेट बरामद किया। लगभग पांच खातों को सील किया गया है। यह गिरोह प्रतिदिन चार लाख रुपये व प्रतिमाह सवा करोड़ रुपये तक का लेनदेन करता था।
 
विज्ञापन

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपा थाना के मोरना में गांव के ही निवासी परवेज के घर में आईपीएल मैच पर 99 ईएक्ससीएच एप के जरिये सट्टा खेला जा रहा है। भोपा पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम वहां पहुंची और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक लाख रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक टेबलेट बरामद हुआ।
 
विज्ञापन

आरोपियों ने अपना नाम परवेज निवासी मोरना, साजिद मोरना, गुलफाम निवासी गांव रथेडी थाना नई मंडी, दीपक निवासी गांव मनधेडा थाना शाहपुर, जाहूलक निवासी सिकंदरपुर थाना मीरापुर बताया। एसपी देहात ने बताया कि मुख्य आरोपी परवेज के विभिन्न बैंकों के पांच खातों एचडीएफसी बैंक शाखा शुक्रताल, यूनियन बैंक शाखा भोकरहेड़ी, पंजाब नेशनल बैंक एवं सिंध बैंक शाखा मोरना, पंजाब नेशनल बैंक शाखा मोरना तथा एसबीआई बैंक शाखा भोकरहेड़ी में मिले लगभग एक लाख रुपये को फ्रीज कराने की कार्रवाई की है।
 

सोशल मीडिया से करते थे संपर्क
गिरफ्तार आरोपी चार यूजर आईडी इस्तेमाल करते थे। करीब 600 क्लाइंट थे। टेलीग्राम, फेसबुक, सोशल मीडिया साइट के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। परवेज ही पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक है। वह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से अवैध गतिविधियों का संचालन कराता था। अन्य अपराधी अपने-अपने क्षेत्र से नगद व ऑनलाइन धनराशि एकत्रित करने का कार्य करते थे। एकत्रित धनराशि को एप के माध्यम से संचालित अवैध कारोबार में लगाया जाता था। उससे प्राप्त मुनाफे को गिरोह के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों में आपस में बांट लिया जाता था। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख का रोजाना, सवा करोड़ का प्रति माह करते थे लेनदेन
एसपी देहात ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य आईपीएल मैच की सट्टेबाजी से हर रोज लगभग चार लाख तक का लेनदेन करते थे। प्रति माह लगभग सवा करोड़ का लेनदेन होता था। लगभग डेढ़ वर्ष से इस धंधे में लगे हुए थे। व्हाट्सएप ग्रुप व एक एप के माध्यम से आरोपियों का आपस में मिलन हुआ। सभी आरोपी मध्यम वर्ग के हैं।

परवेज था मुख्य बुकी
पुलिस के अनुसार परवेज इस धंधे का सरगना व मुख्य बुकी थी। जाहूलक, दीपक उसके लिए सट्टा बुक करते थे। अन्य दोनों आरोपी युवक परवेज का पैसा एकत्र व भुगतान का कार्य करते थे।

ये भी देखें...
Meerut: ट्रकों का चक्का जाम, उद्योगों को होगा 340 करोड़ का घाटा, जानें क्यों हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें