फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसार हत्याकांड: 'कौन रोकेगा हमें', कहकर सीने में घोंप दिया छुरा, परिजन बोले- योगी जी चला दो बुलडोजर

Wed, 17 Sep 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: खालापार में डेयरी संचालक की हत्या के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सभासद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने सीएम से बुलडोजर चलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
1 of 3
अफसार की फाइल फोटो और आरोपियों के घर बुलडोर चलाने की मांग करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
स्टंटबाजी का विरोध करने पर बदमाशों ने यह कहकर अफसार की हत्या कर दी कि देखते हैं कौन रोकेगा। सीने में छुरी घोंपकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई सहित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुल्डोजर न्याय की मांग की है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 3
सभासद के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी खालापार में स्टंटबाजी का विरोध करने पर डेयरी संचालक की हत्या से पूरा मोहल्ला गमजदा है। परिवार के लोगों का बुरा हाल है। मृतक आठ बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता जुल्फिकार ने रेहड़ा चलाकर बच्चों को पाल पोसकर जवान किया था। कुछ दिनों से अफसार मोहल्ले में ही डेयरी संचालित कर रहा था। 

तहेरे भाई जुनैद ने बताया कि मृतक तीन भाई और पांच बहनों में सबसे बड़ा था। वह परिवार चलाने में पिता का हाथ बंटा रहा था। घटना वाली रात से एक दिन पहले गली में बाइक से स्टंट कर रहे युवकों की बाइक से एक बच्चा टकरा गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने यह कहते हुए अफसार की हत्या कर दी कि उन्हें कौन रोकेगा। 

जुनैद ने बताया कि मोहल्ले में सभासद अन्नू और अन्य आरोपियों का आतंक है। गली में अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। कार्रवाई की मांग की जाती है तो आरोपी राजनीतिक रसूख का प्रयोग कर लोगों की आवाज दबा देते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
अफसार के जनाजे में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी सभासद के घर के बाहर पुलिस का पहरा
डेयरी संचालक की हत्या को लेकर लोगों में रोष है। आरोपियों के घर पर हमले की आशंका के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है। हत्याकांड के बाद दक्षिणी खालापार में हत्यारोपी वार्ड सभासद अन्नू के आवास पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई।

ये है मामला
शहर के दक्षिणी खालापार में बाइक स्टंटबाजी का विरोध करने पर हमलावरों ने डेयरी संचालक अफसार (24) की सीने में छुरी घोंपकर हत्या कर दी। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सपा नेता पालिका के वार्ड 53 के सभासद अन्नू कुरैशी समेत तीन आरोपियों को नामजद किया गया है।
थाना खालापार के मोहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी मोहम्मद जुनैद ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:10 बजे उसका चचेरा भाई अफसार अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। पड़ोस का साहिल गली में तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए स्टंट करने लगा। मना करने पर साहिल अपने चाचा सभासद अन्नू और फिरदौसनगर निवासी आवेज के साथ पहुंचा। अफसार के सीने में छुरी से वार कर आरोपी फरार हो गए। 

ये भी देखें...
Baghpat: उज्ज्वल को रिहान बना तलाकशुदा ने किया निकाह, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का हंगामा, जानें पूरा मामला    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें