मुजफ्फरनगर में खतौली के विधायक विक्रम सैनी के बयान हमेशा सुर्खियों में रहे। उनकी छवि बयानवीर तक की बन गई। एक बयान में उन्होंने कहा था कि सरकार चाहे उनसे इस्तीफा ले लें, इसके बावजूद वह आश्रम खोलकर युवाओं को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग देंगे।
इसके अलावा दिल्ली हिंसा के आरोपियों पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछने पर कहा था कि ऐसे लोगों की मुंडी पकड़कर ढंग से वहीं ठुकाई होनी चाहिए थी। पत्थर की बेटी, फावड़े और पिस्टल रखने का विवादित बयान भी चर्चाओं में रहा। एक धरने के दौरान सैनी ने फैक्टरी में आग लगवाने की बात तक कह दी थी। बार-बार बड़े बयान देने से उनकी छवि बयानवीर की बन गई। वह संघ के पुराने सक्रिय लोगों में शामिल हैं।