फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित मर्डर केस: छह इंच के गड्ढे में कैसे दबाया सिर, इन सवालों से घिरे अफसर, कटा सिर लेकर धरने पर बैठे पिता

Tue, 04 Oct 2022 12:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
दीपक त्यागी मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में परिक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी हत्याकांड के खुलासे पर परिजनों और ग्रामीणों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम छह बजे भीड़ ने दीपक के सिर को खजूरी-मेरठ मार्ग पर रख जाम लगा दिया। रात दस बजे के बाद तक भी कोई समाधान नहीं निकला। 

किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि सीएम पीड़ित परिवार से बात कर सीबीआई जांच कराएं। छह इंच के गड्ढे में सिर कैसे दबाया जा सकता है। दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी ने कहा कि फैमीद नट की बेटी से संबंध की बात कह पुलिस उनके बेटे को बदनाम कर रही है।
विज्ञापन

2 of 11
टेंट लगाकर धरना जारी। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में एनआईए से भी जांच कराई जाए। दीपक के भाई को सरकारी नौकरी दी जाए और अधूरा खुलासा करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो। लोगों ने कहा कि इस हत्याकांड को कम से कम सात लोगों ने अंजाम दिया है। 
विज्ञापन

3 of 11
ग्रामीणों ने लगाई भट्ठीय़ - फोटो : amar ujala
परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी एवं ट्रेनी सीओ सुचिता सिंह के व्यवहार पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। दीपक का धड़ पहले ही मिल गया था और उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस फ्रीजर में सिर रख खजूरी ले गई तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

4 of 11
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
इसके बाद एसपी देहात, सीओ सदर देहात समेत कई थानों की पुलिस खजूरी पहुंच गई। मांगेराम त्यागी ने कहा कि हमारे समाज के 99 फीसदी लोगों ने वोट देकर सरकार बनाई और आज हमें ही सड़क पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
सांप्रदायिक तनाव फिर भी गंभीर नहीं हुई पुलिस
सोमवार को दिन में दो हत्यारोपी गिरफ्तार कर दीपक का सिर बरामद करने के बाद अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस लौट गई। पुलिस का बर्ताव देख ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता गया। सुबह से शाम तक खजूरी में दूसरे गांव के लोगों की भी आवाजाही बढ़ती गई। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी, फिर भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। तनाव बढ़ा तो पुलिस फिर से खजूरी गांव की तरफ दौड़ी। 
विज्ञापन

6 of 11
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात का कहना है कि पुलिस फोर्स गांव में लगा हुआ है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है।
विज्ञापन

7 of 11
गांव में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
कमजोर नहीं हैं, इंसाफ के लिए लड़ेंगे
खजूरी-मेरठ मार्ग पर धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि हम कमजोर नहीं हैं। भाजपा सरकार में उनका उत्पीड़न हो रहा है। दीपक त्यागी के पिता धीरेंद्र त्यागी ने कहा कि उनके बेटे की हत्या में गांव के अन्य लोग भी शामिल है। जिनको बचाने का प्रयास चल रहा है।

8 of 11
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पुलिस ने सरिया चोरी के मामले में फैमीद को जेल भेजा था। उन सभी लोगों के चेहरे सामने आने चाहिए, जिन्होंने तालिबानी तरीके से यह हत्या की है। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने की जानकारी पर प्रशासनिक अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की। 

9 of 11
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
एसपी देहात केशव कुमार ने आश्वासन दिया कि वह हत्यारोपियों का नारको टेस्ट कराएंगे। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या में कोई दूसरे लोग भी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

10 of 11
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा: नहीं कोई झोल
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर खुलासा किया है। दीपक का खजूरी में ही करीब 10 से ज्यादा लोगों से विवाद था। पुलिस ने 100 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए थे। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी गांव में एक मोहल्ले में मिली।
विज्ञापन

11 of 11
जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि हत्या के पहले दीपक को फैमीद के साथ जाते देखा गया। दीपक के मोबाइल में फैमीद का नंबर था। सीडीआर में दो दिन पूर्व दोनों के बीच बातचीत भी मिली। फैमीद की विवाहिता बेटी मायके में आई हुई थी। महिला पुलिस ने बेटी से पूछताछ शुरू की तो फैमीद टूट गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें