ग्रामीणों ने लगाई भट्ठी।
- फोटो : amar ujala
लोगों ने कहा कि महज छह इंच के गड्ढे में सिर कैसे दबाया जा सकता है। दीपक के धड़ का अंतिम संस्कार पोस्टामार्टम के बाद पूर्व में ही कर दिया गया था। सोमवार को सिर का भी पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया तो ग्रामीणों ने खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए जाम लगा दिया। वहीं ग्रामीणों ने जामस्थल पर ही खाना बनाने की भट्टी लगा दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हंगामा जारी रहेगा। उधर, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।