फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Killing & Suicide: कमरे में लहूलुहान पड़ी थी प्रगति की लाश, दरवाजा खोला तो खुद के गले पर चाकू मार रहा था रोहित

Fri, 06 Feb 2026 12:32 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: जानसठ के गांव भलवा में चार साल की मुहब्बत के बाद रोहित ने अपनी प्रेमिका प्रगति की हत्या कर दी और फिर खुद खुदकुशी कर ली। दो दिन बाद ही प्रगति की बरात मेरठ के सरधना से आनी थी। 
विज्ञापन
1 of 7
रोहित और प्रगति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जानसठ के भलवा गांव में अनुसूचित जाति के भूषण के घर शादी की खुशियों का रंग चढ़ रहा था। आठ फरवरी को बेटी प्रगति की मेरठ के सरधना से आने वाली बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन बृहस्पतिवार शाम ढलते-ढलते आंसू, गम और अफसोस रह गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घर के सामने ही रहने वाले रोहित ने कमरे में 10 मिनट प्रगति से बात की। घर पर मौजूद महिलाओं का ध्यान चीख-पुकार शुरू होने पर गया। इसके बाद परिजनों ने कमरे की तरफ दौड़ लगाई। दरवाजा खुला तो मंजर खौफनाक था। फर्श पर प्रगति पड़ी हुई थी और रोहित खुद पर चाकू से वार कर रहा था। कुछ ही देर बाद वह भी दरवाजे के सामने गिर गया।
 
विज्ञापन

3 of 7
रोहित और प्रगति उर्फ डोली की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवारों के बीच गहरा नाता रहा। रोहित और प्रगति के बीच चार साल पहले मुहब्बत शुरू हुई। दोनों गुरुग्राम भी रहे और तय किया कि वह किसी और से शादी नहीं करेंगे। बृहस्पतिवार शाम घर पर प्रगति, उसकी बहन स्वाति और भाभी रितु मौजूद थीं। मौका पाकर रोहित पहुंचा और इशारे से प्रगति को उसके घर के कमरे में ही बुला लिया। घर में मौजूद अन्य लोगों को भनक तक नहीं लगी। करीब दस मिनट बाद प्रगति के चीखने की आवाज आई तो स्वाति और रितु कमरे की तरफ दौड़ीं। दरवाजा बंद पाकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
 

4 of 7
रोहित और प्रगति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कमरे से प्रगति की आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद दरवाजा खुला तो मंजर बेहद खौफनाक था। प्रगति की लाश पड़ी थी और रोहित गंभीर घायल था। महिलाओं की हिम्मत कमरे में घुसने की नहीं हुई। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
भलवा गांव का हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
दरवाजा खोलकर भी चाकू से करता रहा वार
प्रगति की मौत के बाद रोहित ने खुद ही दरवाजा खोला। वह गंभीर घायल था। पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि वह इसके बाद भी खुद पर वार करता रहा। देखते ही देखते वह कमरे के दरवाजे पर ही गिर गया। उसका आधा शरीर कमरे के अंदर, तो आधा कमरे के बाहर पड़ा था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
भलवा गांव का हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
ऐसा है प्रगति का परिवार
भलवा गांव में प्रगति के पिता विजयपाल की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां प्रभावती की शादी देवर भूषण के साथ की गई। परिवार में अब किसान भूषण, प्रभावती के अलावा चार भाई-बहन हैं। भाई प्रदीप और अभिषेक हैं। एक भाई की शादी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
किसान परिवार से रोहित
रोहित का परिवार भी मूल रूप से खेती से जुड़ा है। उसके पिता धारा खेती करते हैं। इसके अलावा परचून की दुकान भी है। परिवार में रोहित सबसे बड़ा था, इसके बाद दूसरे नंबर पर कृष है। तीन छोटी बहने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें