फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब रैकेट का पर्दाफाश: करोड़ों के रैपर, ढक्कन से अरबों का कारोबार, 9 राज्यों में फैला था व्यापार

Thu, 19 Sep 2019 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
शाहदरा में तैयार करा रहे थे रैपर और होलोग्राम - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में पकड़े गए अंतर्राज्यीय नकली शराब बनाने के रैकट के भंडाफोड़ से करोड़ों नहीं अरबों रुपये के राजस्व के नुकसान का पता चला है। यह कारोबार बीते काफी समय से यूपी ही नहीं बल्कि सात अन्य राज्यों में चल रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहदरा में तैयार करा रहे थे रैपर और होलोग्राम - फोटो : अमर उजाला
अवैध शराब के इस कारोबार के खुलासे ने कई राज्यों की पुलिस और इंफोर्समेंट एजेंसियों की पोल खोल दी है। विभिन्न ब्रांड के जो ढक्कन और रैपर पुलिस ने बरामद किए हैं उनकी कीमत ही लाखों में है। इसके अलावा तीन सौ रुपये प्रति बोतल के न्यूनतम दर से भी जोड़ा जाए तो यह कारोबार कम से कम 900 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन

3 of 7
गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
जाहिर है इस खेल में सिर्फ चंद गाड़ियां, उनके ड्राइवर व कुछ बिचौलिए ही इस पूरे गैंग को संचालित कर रहे थे, यह संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस भी यह मान कर चल रही है कि इसमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं। 

नकली शराब तैयार कर शराब ठेकों व देहात क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले रैकेट में शामिल आरोपियों का यह धंधा देशभर के 50 से अधिक जनपदों में नकली शराब बनाकर सप्लाई की जाती थी। इसके लिए जिस राज्य में जो ब्रांड चलता था, उसी ब्रांड की नकली शराब तैयार कर सप्लाई की जाती थी।

4 of 7
गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल मुजफ्फरनगर पुलिस पूरा नेटवर्क खंगालने की कोशिश कर रही है। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया गैंग न सिर्फ नकली शराब को ब्रांडेड बनाकर बेचता था बल्कि महंगी ब्रांडेड शराब की बोतल में सस्ती शराब पैक कर बेचा जा रहा था।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नकली शराब रैकेट से जुड़े आरोपियों का धंधा उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत नौ राज्यों में फैला हुआ था। यूपी की बात करें तो जनपद सुल्तानपुर, गोरखपुर, गाजीपुर, कानपुर, अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर आदि में नकली शराब सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन

5 of 7
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
उदाहरण के तौर पर 100 पाइपर जिसकी कीमत यूपी में 1700 रुपये है उसके स्थान पर 8 पीएम या कोई अन्य ब्रांड की शराब उसी बोतल में भर कर बेचने से कम से कम 1000 से 1200 रुपये प्रति बोतल का सीधा मुनाफा शराब माफियाओं को पहुंच रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यहां से देशी व अंग्रेजी शराब के 30.07 लाख ढक्कन, 24.89 लाख नकली रैपर, 4.92 लाख होलोग्राम, नकली देशी शराब तोहफा मार्का 730 पव्वे, एनवी पंजाब मार्का शराब 1248 पव्वे, क्रेजी रोमियो मार्का शराब की 45 बोतल, खुली शराब 43 लीटर, देशी शराब की 37 खाली पेटी, रॉयल स्टैग बोतल के कवर की तीन बोरी, तीन कारें व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहदरा में तैयार करा रहे थे रैपर और होलोग्राम - फोटो : अमर उजाला
एक  साल पूर्व भी धरा गया था एक आरोपी
नकली शराब रैकेट में गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों में से शहर निवासी एक आरोपी करीब एक साल पूर्व मोहल्ला जनकपुरी में रेक्टीफाइड से नकली शराब बनाते हुए धरा गया था। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने कुछ लोगों से साठगांठ करते हुए खुद को पकड़ने वाले एक पुलिसकर्मी पर उल्टे-सीधे आरोप लगाते हुए कई जगह फर्जी शिकायतें कर दी थीं।

इससे दबाव में आई सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़े जाने के बावजूद दबाव में आते हुए छोड़ दिया था। मामले में करीब डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन की भी चर्चाएं रहीं थीं, हालांकि इसकी शिकायत नहीं होने से अफसरों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें