फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गमगीन माहौल में दरोगा का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 11 Mar 2021 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • गमगीन माहौल में हुआ दरोगा का अंतिम संस्कार
  • दरोगा की हापुड़ में हुए हादसे में हो गई थी मौत
विज्ञापन
1 of 6
दरोगा का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र निवासी दरोगा सचिन राठी का बुधवार को उनके पैतृक गांव धीराहेड़ी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हापुड़ के तैनाती स्थल सिंभावली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार सुबह पैतृक गांव लाया गया। अंतिम सलामी दिए जाने के बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दरोगा की मौत से गांव मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 6
हापुड़ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी सचिन राठी (42 वर्ष) 2011 में मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में सचिन राठी की तैनाती हापुड़ जनपद के सिंभावली थाने में थी। मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के एक गांव में झगड़े की सूचना पर सचिन राठी बाइक से मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे स्थित सिखेड़ा फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

4 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं उनकी मौत की सूचना मिलते ही धीराहेड़ी गांव में रह रहे उनके परिवार में कोहराम मच गया। देर रात में ही पीड़ित परिजन हापुड़ के लिए रवाना हो गए। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव धीराहेड़ी लाया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में राठी की अंतिम यात्रा गांव के श्मशान घाट पर पहुंची, जहां जिला मुख्यालय से आई सलामी गारद ने दरोगा को अंतिम सलामी दी। इसके बाद बेटे हर्ष राठी ने अश्रुपूरित नेत्रों से पिता की चिता को मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

5 of 6
दरोगा की अंतिम यात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी, इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी के साथ ही अंतिम संस्कार में रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, भाकियू नेता नवीन राठी, पवन राठी, संजय राठी, संसार सिंह प्रधान, अर्जुन तोमर, कुलवीर सिंह, ब्रजवीर, ओमवीर राठी, अनुज, अंकुर और आशु समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो दिन में दो मौतों से धीराहेड़ी में मातम
गांव धीराहेड़ी में दो दिन के भीतर दो मौतों से मातम छाया हुआ है। मंगलवार को गांव के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राठी का निधन हो गया था, जिनकी बुधवार को शोक सभा थी। इसी दौरान गांव निवासी दरोगा सचिन राठी की भी मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में शोक छा गया। दो दिन में दो युवकों की मौत से गांव में मातम छाया रहा। ग्रामीणों ने होली का त्योहार भी बेहद सादगी से मनाए जाने का निर्णय लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें