फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का छापा: रडार पर रहा राना हाउस, पूर्व चेयरमैन के साथ मुजफ्फरनगर के इन दो उद्यमियों के ठिकानों पर भी जांच

Mon, 24 Aug 2026 07:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में ईडी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर में जांच की। लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने उद्यमियों का रिकॉर्ड खंगाला। उनके सीए से भी पूछताछ की। राना परिवार के अलावा अन्य तीन कारोबारियों की भी जांच की गई है। 
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ रोड स्थित राना हाउस परिसर में प्रवेश करती ईडी की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने और उसे आगे पास करने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक शाहनवाज राना और पूर्व विधायक नूर सलीम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर आ गए। लखनऊ के जोनल कार्यालय की टीम ने राना परिवार के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली। इसके अलावा रोलिंग मिल मालिक पूर्व चेयरमैन अनिल तायल, संजय जैन, आकाश कुमार के ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया।
विज्ञापन

2 of 7
नगर की ड्रीम सिटी में आकाश कुमार के घर के बाहर खड़ी ईडी की टीम की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक शाहनवाज राना की जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े मामले में राना हाउस में सोमवार तड़के सवा पांच बजे टीम पहुंची। इकाई पर बिना माल की वास्तविक आवाजाही के फर्जी चालान और ई-वे बिल तैयार कर फर्जी आईटीसी बनाने और उसे आगे पास करने का आरोप है।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ रोड स्थित राना हाउस परिसर में खड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की गाड़ियां। संवाद - फोटो : अमर उजाला
अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा के बीच टीम ने दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। ईडी की टीम का केंद्र राना हाउस रहा। टीम ने शाहनवाज राना के सीए से भी जानकारी ली है।
 

4 of 7
राना हाउस परिसर में मौजूद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के अधिकारी एवं अर्धसैनिक बल के जवान। संवाद - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा टीमों ने पालिका के पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के नई मंडी और द्वारिका पुरी, उद्यमी संजय जैन के प्रेमपुरी आवास पर भी प्रपत्रों का सत्यापन किया और बयान लिए।
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ रोड स्थित जम्मूद्वीप एक्सपोटर्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड के कार्यालय के बाहर खड़ी ईडी की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों से अलग-अलग जानकारी ली गई। उद्यमी आकाश के जानसठ रोड स्थित ड्रीम सिटी आवास पर भी टीम देर शाम तक डेरा डाले रही।
 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ रोड स्थित राणा हाउस के बाहर तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान। संवाद - फोटो : अमर उजाला
राना हाउस पर इसलिए बढ़ाई गई सख्ती
जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड में जीएसटी अधिकारियों की जांच में 9.63 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट कथित तौर पर गलत तरीके से हासिल करने और 10.28 करोड़ रुपये का आईटीसी आगे पास करने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नई मंडी के द्वारकापुरी में नगर पालिका के पूर्व अनिल तायल का मकान। - फोटो : अमर उजाला
अवैध तरीके से हासिल की गई यह रकम प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अपराध से हुई कमाई के दायरे में आती है। ईडी अब फर्जी कंपनियों के नेटवर्क, लेनदेन की कड़ियां खंगाल रही है। 

ये भी देखें...
शामली: पालेराम की हत्या में पिता, दो पुत्रों समेत चार को उम्रकैद, वारदात के चश्मदीद विनोद को भी मार दिया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें