फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सप्रेसवे पर जबरन चढ़े किसानों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा, नरेश टिकैत ने दी चेतावनी; ये है मामला

Mon, 17 Aug 2026 11:37 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

गांगनौली में कट की मांग को लेकर तीन महीने से धरना चल रहा है। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ किसान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। उनकी पुलिस से काफी खींचतान हुई। इस दौरान दोनों ओर एक किमी का जाम लग गया। 
विज्ञापन
1 of 6
किसानों और पुलिस की बीच होती खींचतान। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद वे जबरदस्ती एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए, जिससे यातायात बाधित हुआ। बिजरौल कट पर एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने के बाद भाकियू कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
टकराव की बनी स्थिति। - फोटो : अमर उजाला
गांगनौली में कट की मांग को लेकर किसान 98 दिनों से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर एक्सप्रेसवे पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने का एलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांगनौली कट पर भारी पुलिसबल तैनात किया था। शनिवार को भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद किसान तिरंगा यात्रा लेकर एक्सप्रेसवे पर चढ़ने लगे। 
अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण चौहान, उप जिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह और क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि किसान नहीं माने और बैरिकेडिंग हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। किसान बैरिकेडिंग हटाकर एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए, जहां यात्रा एक किलोमीटर लंबी हो गई। पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को एक तरफा कर दिया ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो।
 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रैक्टर पर सवार भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने किसानों से जल्द वार्ता करने की बात कहकर उन्हें मनाया। इसके बाद किसान बिजरौल कट से नीचे उतर गए। वे बड़ौत तहसील पहुंचे और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उप जिलाधिकारी बालकृष्ण सिंह के अनुसार, किसानों से बातचीत जारी है। उन्होंने जल्द ही समाधान निकलने का आश्वासन दिया।
 

4 of 6
यात्रा में जाते किसानों को रोका। - फोटो : अमर उजाला
नरेश टिकैत बोले, किसी को समस्या हुई हो तो हम खेद जताते हैं
किसानों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली के अस्थायी कट से बिजरौल तक 12 किलोमीटर लंबी तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। इस यात्रा से वाहन चालकों को परेशानी हुई। बड़ौत तहसील में पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा कि अगर किसी को यात्रा के कारण समस्या हुई हो तो उन्हें खेद है। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले ही तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने की चेतावनी दे दी गई थी। टिकैत ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वाहन चालकों के लिए पहले ही व्यवस्था करनी चाहिए थी।
 
विज्ञापन

5 of 6
यात्रा में शामिल होने जाते ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
टटीरी कट से एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टरों को चढ़ने से रोका
गांगनौली कट से निकाली जा रही तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होने के लिए भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में किसान टटीरी कट पहुंचे। अफसरों ने रास्ते में बैरिकेडिंग और क्रेन लगाकर उन्हें एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोका। उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने भाकियू नेताओं को समझाकर एक्सप्रेसवे पर जाने से रोका। इसके बाद इन किसानों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से होते हुए गांगनौली भेजा गया। बिजरौल कट से एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने के बाद भाकियू कार्यकर्ता बड़ौत तहसील पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसानों को पुलिस ने रोकने का किया प्रयास। - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में ये रहे शामिल
तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा में गौरव टिकैत, राठी खाप चौधरी कृष्ण देव राठी, चौधरी शोकिंद्र भैंसवाला, चौधरी रविंद्र लाख, चौधरी संजय कालखंडे लिलोन, चौधरी रविंद्र मलिक, चौधरी जितेंद्र धामा, थांबा चौधरी आजाद सिंह, राजेंद्र चौधरी, बिजेंद्र प्रधान शामिल रहे।

ये भी देखें...
West UP Weather: मेरठ में आज और कल बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आसपास के जिलों का हाल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें