फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो जिगरी दोस्तों को मार डाला, नलकूप पर पड़ी मिली लाशें, आखिरी बार मां से हुई थी दीपक की बात, जल्द खुलेगा राज

Thu, 14 Oct 2021 01:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में हुई दो दोस्तों की हत्या में परिजन व ग्रामीण मर्डर के पीछे की वजह के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। दीपक का मोबाइल गायब है, बुधवार सुबह 11 बजे उसने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद शाम पांच बजे दीपक और पारस के शव मिल गए। इन छह घंटों के बीच उसकी किन से बात हुई, वे नलकूप पर कैसे पहुंचे, इसी से पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। दीपक के गायब मोबाइल और उसकी कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस 24 घंटे में खुलासे का दावा कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी घनिष्ठ दोस्त दीपक व पारस बचपन से ही एक साथ पढ़ते आए हैं और अब आईटीआई करते हुए सेना भर्ती की भी तैयारी कर रहे थे। मंगलवार शाम दोनों शाकंभरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। वहां से लौटते हुए बुधवार सुबह 11 बजे दीपक की मां ने उससे मोबाइल पर बात की, जिसमें उन्होंने सहारनपुर के पास होने की जानकारी देते हुए दोपहर दो-ढाई बजे तक घर लौटने की बात कही। इसके बाद शाम करीब पांच बजे दोनों दोस्तों के शव गांव में माजरा मार्ग स्थित दीपक के नलकूप पर ही पड़े मिले। 
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : From Renuka Panwar's Facebook
बताया गया कि दोनों के शव मुख्य माजरा मार्ग पर ही नलकूप की दीवार के नीचे पड़े हुए थे, जिन्हें देख ग्रामीणों ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों दोस्तों की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन उनकी किसी से भी रंजिश या झगड़ा होने की बात से इनकार कर रहे हैं, जिसके चलते हत्या की वजह को लेकर पुलिस व परिजन पशोपेश में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दो दोस्तों की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
हत्या कहीं ओर करने के बाद नलकूप पर डाले गए शव
गांव दुल्हेरा में दो दोस्तों की हत्या कहीं ओर करने के बाद उनके शवों को नलकूप पर लाकर डाले जाने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, दोनों युवकों की हत्या सीने में गोली मारकर की गई है, लेकिन घटनास्थल पर शवों के आसपास खून नहीं मिला है। घटनास्थल पर किसी तरह के संघर्ष के भी निशान नहीं मिले हैं। इसके साथ ही घटनास्थल गांव का मुख्य माजरा मार्ग स्थित नलकूप है, जहां दो युवकों को गोली मारने की घटना को अंजाम देना संभव नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों को शाकंभरी देवी से लौटते समय कहीं रोकने के बाद उनकी हत्या कर शवों को घटनास्थल पर लाकर डाला गया है। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए इस बिंदु पर भी काम कर रही है।

4 of 6
दोनों युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
परिवार में इकलौता बेटा था दीपक
गांव दुल्हेरा निवासी दीपक किसान परिवार से है। उसके पिता किरणपाल के पास 35 बीघा जमीन है, जिसमें खेती-बाड़ी कर वे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दीपक उनका इकलौता बेटा था, जिसकी हत्या ने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
Muzaffatnagar news - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पारस के परिवार में बड़ा भाई प्रिंस और पिता गोपाल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पारस की मां की काफी समय पूर्व ही मौत हो चुकी है, जिसके बाद पिता गोपाल ने ही दोनों बेटों को पाला है। बड़ा बेटा प्रिंस कहीं बाहर रहकर काम करता है, जबकि पारस घर पर रहकर आईटीआई और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। दोनों दोस्तों की हत्या की इस वारदात ने दोनों के परिजनों को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है और वे फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि दोहरे हत्याकांड को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं। हत्या के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है और बहुत जल्द इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें