फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेटी चीखती रही पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला

Fri, 17 May 2024 03:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

PHOTOS : बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी पिता - फोटो : amarujala
मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपने ही हाथों से बेटी का कत्ल कर दिया। दूसरी बिरादरी के युवक से बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज शाहिद अंसारी ने खूनी खेल खेला। जिस बेटी को गोद में खिलाया था, उसकी छुरी से वार कर हत्या कर दी। तब तक वार करता रहा, जब तक बेटी की सांसों की डोर नहीं टूट गई। आरोपी पहले मौके से फरार हो गया और फिर वापस लौटकर पुलिस को बताया कि उसने ही बेटी की हत्या की है। ऐसा न करता तो क्या करता। बेटी के कारण उसकी इज्जत खराब हो रही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी पिता - फोटो : amarujala
बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता शाहिद ने भीड़ में खड़े होकर स्वीकार किया कि उसने ही हत्या की है। बेटी भोपा के गांव इस्सोपुर निवासी फकीर बिरादरी के युवक के साथ बात करती थी।
विज्ञापन

3 of 6
पिता ने की बेटी की हत्या - फोटो : amarujala
शाहिद का कहना था कि इस्सोपुर गांव में उसकी ससुराल है। जिस कारण वहां परिवार का आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच उसकी बेटी ने वहां रहने वाले युवक से बातचीत करनी शुरू कर दी।

4 of 6
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दो साल से ऐसा चल रहा था जिसका कुछ दिन पहले उसे पता चला। वह अपनी बेटी को तभी से समझा रहा था, लेकिन समझाने के बावजूद वह नहीं मानी।
विज्ञापन

5 of 6
मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा। - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिन से शहनुमा युवक से कुछ ज्यादा ही बात करने लगी थी। यह देखकर व बच्चों से जानकारी पाकर वह परेशान था। उसकी सोचने समझने की शक्ति जवाब दे गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार - फोटो : amarujala
शाहिद ने कहा कि बेटी को खूब समझाया, मनाया और अपनी सफेद दाढ़ी तक का भी वास्ता दिया, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें