यूपी की नाै विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मीरापुर(मुजफ्फरनगर) में उपचुनाव के लिए मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। 328 केंद्रों पर मतदान जारी है।
मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो गया। 151 मतदान केंद्रों के 328 बूथों पर तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
2 of 8
मतदान के लिए पहुंचे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। 164 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। भाजपा-रालोद से मिथलेश पाल, सपा-कांग्रेस गठबंधन की सुम्बुल राना, बसपा के शाह नजर और आसपा के जाहिद हुसैन समेत 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी और आठ कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई है।
--
विज्ञापन
3 of 8
मतदान के लिए पहुंचे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
पहचान पत्र नहीं होने पर मतदान के लिए रहेंगे 13 विकल्प
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करनी होती है। इसके लिए अगर मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं हो 13 विकल्प प्रयोग किए जा सकते हैं।
मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के तौर पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघरों की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से निर्गत स्मार्ट कार्ड पहचान के लिए मान्य होगा।
4 of 8
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र का प्रयोग किया जा सकता है। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूडीआईडी कार्ड भी मान्य होंगे।
विज्ञापन
5 of 8
मतदान करने जाती दिव्यांग महिला
- फोटो : अमर उजाला
328 केंद्रों पर मतदान
उपचुनाव के लिए शहर के कूकड़ा मंडी से मतदान कर्मचारी मीरापुर के 328 मतदेय स्थलों पर पहुंच गए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 164 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
हंगामा करते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने कहा, किथौड़ा में रोके जा रहे मतदाता
सपा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि किथौड़ा में मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। गांव के बूथ संख्या 266, 267 और 268 का हवाला दिया गया। उधर, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक हरबंस सिंह और डीएम उमेश मिश्रा कंट्रोल रूम पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
7 of 8
केंद्रों पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ककरौली में पुलिस पर मारपीट का आरोप, हंगामा
ककरौली में ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया।
कई केंद्रों पर नहीं पहुंचे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मुझेड़ा सादात में भी हंगामे की सूचना
मीरापुर के मुझेड़ा सादात में भी मतदाताओं ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें वोट नहीं डालने दे रही है। बूथ नंबर 234,235,236,237,238 पर हंगामे की सूचना है। वहीं सपा के बस्ते फेंकने और लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया गया है।