चौधरी अजित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की एक आवाज पर किसानों का सैलाब उमड़ पड़ता था। किसानों में उन्होंने कभी भी अपनी पकड़ को कमजोर नहीं होने दी। किसान हित पर चोट हुई तो वह सामने खड़े मिले। 2008 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक पर डीडीओ के साथ मारपीट करने सहित कई मुकदमे बसपा की प्रदेश सरकार ने दर्ज करा दिए थे। इसके विरोध में पूर्व सांसद और पंकज मलिक के पिता हरेंद्र मलिक ने 21 जनवरी 2008 को जीआईसी के मैदान में रैली की थी। पंकज का साथ देने के लिए चौधरी अजित सिंह इस रैली में पहुंचे ही नहीं थे, बल्कि रात्रि में धरने का भी एलान कर दिया था।