हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मची
- फोटो : अमर उजाला
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर खेड़ी विरान निवासी अंशुल सिंचाई विभाग में स्टोर कीपर है। उसकी शादी गांव शेरनगर निवासी हेमा से तय हुई थी। बरात चढ़त के दौरान मंगलवार रात 1.10 बजे जैसे ही बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंची, ब्यूटी पॉर्लर से लौट रही दुल्हन की कार भी वहां पहुंच गई। बरातियों ने दुल्हन की कार को भी वहीं रुकवा लिया, इसके बाद कार की सनरूफ से दुल्हन भी बरातियों के साथ डांस करने लगी।