फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेजा चीर रही ये घटना: भाई-बहन की मौत से सदमे में परिवार, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखें हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Fri, 18 Feb 2022 12:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
Accident in Muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार को एक ऐसी घटना हुई जो कलेजा चीर रही है। एक परिवार के दो लाडलों की मौत से परिजन सदमे में हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में भी मामत पसरा है। यही नहीं हादसे में नौ बच्चे घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं जिसने भी मौके पर पहुंचकर यह हादसा देखा, उसकी रूह कांप गई।

कोहरा, ओवरटेक और तेज गति से हुआ हादसा
स्कूल की बसें टकराने की वजह कोहरा, ओवरटेक और ओवरस्पीड सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि स्कूल की बस तेज गति से चल रही थी। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कोहरा अक्सर हादसे का कारण बनता है। कोहरे में अब से पहले भी कई लोगों की जान हादसे में जा चुकी है, बावजूद इसके वाहन चालक गति पर नियंत्रण नहीं करते। चालक की यहीं लापरवाही गुरुवार की सुबह स्कूल की दो गाड़ियों में टक्कर व दो बच्चों की मौत का कारण बनी है। 
विज्ञापन

2 of 5
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल की बस का चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। उसने कोहरे में आगे जा रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी गाड़ी सामने से तेज गति से आ रही दूसरे स्कूल की बस से टकरा गई। 
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरनगर में बस हादसा। - फोटो : amar ujala
टक्कर इतनी भीषण थी, कि मिनी बस टकराने के बाद दूसरी दिशा में घूम गई और बस सड़क किनारे खंभे से टकराई। मिनी बस की छत गायब व आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। सीट भी टूट गई थी। दूसरी बस का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। कोहरे में तेज गति और ओवरटेक करने में हुई चूक ही हादसे की वजह सामने आई है।

4 of 5
हादसे की तस्वीर। - फोटो : amar ujala
कैंडल जलाकर दी मासूमों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की। सपा नेता इरफान काजी ने कहा कि ये दुर्घटना लापरवाही का नतीजा है। अगर यातायात के नियमों का पालन किया गया होता, तो ये दुर्घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
हादसे में मृतक भाई-बहन
महा अख्तर (07), कक्षा दो
समीर अख्तर (15), कक्षा छह

मुजफ्फरनगर हादसे में घायल
- दीपक (42), चालक
- श्रीकांत शर्मा (32), चालक
- रजनी (32), परिचायिका
- लक्षित (16), कक्षा छह
- तक्षित  (18), कक्षा 11
- अस्मित  (14), कक्षा 10
- अक्सरा  (11), कक्षा सात
- आहान मलिक  (11), कक्षा 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें